*ग्राम बोरखेडी जागीर के सचिव श्री भाटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया*

जन जागृति संगम न्यूज 

मंदसौर 30 जून 22/ सीतामऊ जनपद की ग्राम पंचायत बोरखेड़ी जागीर के सचिव श्री शिवसिंह भाटी को सीईओ जिला पंचायत ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सचिव द्वारा निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई थी। 

ग्राम पंचायत बोरखेडी जागीर के सचिव श्री शिवसिंह भाटी द्वारा ग्राम पंचायत बोरखेडी जागीर के मतदान केन्द्रों पर AMF संबंधी व्यवस्थाएं नहीं की गई तथा मतदान दल के पहुंचने पर मतदान केन्द्र भी बंद पाये गये एवं सचिव श्री शिवसिंह भाटी नशे की हालत में पाये गये।
सचिव द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही तथा उदासीनता बरतने के फलस्वरूप श्री शिवसिंह भाटी सचिव ग्राम पंचायत बोरखेडी जागीर जनपद पंचायत सीतामउ को म.प्र. पंचायत सेवा ( अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 भाग-2 (क), (ख) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से सचिव के पद से निलंबित किया जाता है।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु