*नीमच में दर्दनाक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल पर सवार थे महिला-पुरूष, तभी बीच रास्ते में हो गई ये अनहोनी*


जन जागृति संगम न्यूज 

*नीमच*                    *डॉ बबलु चौधरी*    
    

नीमच-मनासा रोड पर मंगलवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला-पुरूष को गंभीर चोट आई है। जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच नीमच मनासा रोड पर टोल के पास की बताई जा रही है। यहां एक मोटरसाइकिल और वेन की टक्कर हुई है। इस सड़क दुर्घटना में वेन के चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और फिर मौके से फरार हो गया। मोटरसाइकिल पर एक वृद्ध महिला और पुरुष सवार थे। दोनों को गंभीर चोटे आई है। पुरुष का नाम कारुलाल पाटीदार पिता उदयराम पाटीदार उम्र 60 वर्ष और महिला का नाम कलाबाई पति कारुलाल उम्र 59 वर्ष गांव भरभडिया है।  घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दोपहर 12.54 बजे घटना की जानकारी मिली। इस पर नीमच जिला चिकित्सालय के एंबुलेंस 108 एएलएस के पायलट पंकज बैरागी ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचाया। घटनास्थल पर उपस्थित नागरिकों की मदद से दोनों मरीजों को एंबुलेंस में लिया गया। एंबुलेंस में उपस्थित ईएमटी स्टाफ परमानंद पाटीदार द्वारा प्राथमिक उपचार देते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय नीमच भर्ती कराया गया। दोनों घायलों की स्थिति सामान्य है। इस सराहनीय कार्य के लिए उपस्थित लोगों ने 108 कि सेवा तथा 108 के स्टाफ को धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*