EXCLUSIVE VIDEO: पेड़ पर उछल-कूद कर रहा था बंदर, तेंदुए ने किया शिकार, इधर एक साथ नजर आए बाघिन और हाथी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
जन जागृति संगम न्यूज
- Raju Jaiswal
- . June 27, 2022

नीलम राज शर्मा, पन्ना/ निशांत राजपूत, सिवनी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना टाइगर रिजर्व से तेंदुए के द्वारा बंदर के शिकार का लाइव वीडियो आया है। तेंदुए ने पेड़ पर चढ़कर उछल-कूद कर रहे बंदर को अपना शिकार बनाया। वीडियो आज सुबह का ही बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।हाथी और बाघिन एक साथ नजर आए इधर, सिवनी के पेंच नेशनल पार्क से एक खूबसूरत नजारा सामने आया है, जहां पेंच का पहरेदार हाथी और लंगड़ी बाघिन एक साथ दिखाई दिए। एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाए बिना दोनों एक साथ जाते हुए नजर आ रहे हैं। यह खूबसूरत नजारा पेंच के टूरिया गेट के सेंटर एरिया का है, इसे भी आज ही सुबह पर्यटकों के साथ मौजूद गाइड ओमवीर चौधरी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें