*मानव सेवा,देश हित,सर्वधर्म सर्वोपरि* वंदे मातरम् * जय जवान-जय किसान जय हिन्द *
संपादक : कमलेश राठौर 9302003334 समाचारपत्र RNI NO. MPHIN/2023/86463
#दीपेंद्र को बचाना है: सीएम शिवराज ने बच्चे की मां से बात कर बंधाया ढांढस, कहा- सकुशल आयेगा दीपेंद्र, देखिए EXCLUSIVE VIDEO
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
-
जन जागृति संगम न्यूज
रणधीर परमार। मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। सूचना लगते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को बोरवेल से सकुशल निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है। लेकिन चिंता की बात यह है कि लगातार झमाझम बारिश होने के कारण रेस्क्यू करने में दिक्कत हो रही है।वहीं सीएम ने बच्चे की मां से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया है।
बोरवेल में गिरेदीपेंद्र की फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार, ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव में रहने बाले अखिलेश यादव के 5 साल का बेटा दीपेंद्र यादव अपने खेत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह बोरवेल में गिर गया। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। उसके बाद जब बच्चे की चीखने की आवाज आई तो परिजन बोरवेल के पास दौड़े और बच्चे को बेर बोरवेल के अंदर गिरने की जानकारी प्रशासन को दी। परिजनों के अनुसार बोरवेल चीफ से ढका हुआ था।
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 रतलाम /आज ग्राम जामथून शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की राष्ट्रीय सामाजिक बैठक (सामाजिक संगोष्ठी) प्रथम दिवस की संपन्न हुई । सर्वप्रथम धरती माता की वंदना के साथ बैठक (सामाजिक संगोष्ठी) का शुभारंभ हुआ। जिसमें आदिवासी एकता परिषद के आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन सफल बनाने के लिए एजेंट के अनुसार बिंदुवार चर्चा की गई तथा राजस्थान राज्य में होने वाले 34 वा आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन की रूपरेखा पर विशेष रूप से सामाजिक आर्थिक स्थिति को देखते हुए होने वाले आयोजन में बहुत ज्यादा संख्या में जन सेलाब इकट्ठा होगा। इसके लिए राजस्थान राज्य से प्रति व्यक्ति एक रुपया तथा खाद्य सामग्री जो अपनी स्वेच्छा से देना चाहे वह इकट्ठा करके महासम्मेलन को सफल बनाया जावेगा। इसके लिए हमको घर-घर गली-गली मोहल्ला मोहल्ला गांव गांव नगर नगर कस्बा कस्बा में छोटी-छोटी बैठक सामाजिक संगोष्ठी ग्राम चौपाल सामाजिक जन जागृति यात्रा के माध्यम से चंदा इकट्ठा करके आयोजन को सफल बनाया जाएगा। आज तक देश में समाज में जो जन जागृति आई है वह आदिवासी एकता परिषद के कारण ही आई यह आदिवासी...
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 जावद। सीएम राइज शासकीय सांदीपनी विद्यालय, जावद में संस्कृत सप्ताह का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर संस्कृत गीतों, सुभाषितों, सूक्तियों से संस्कृतमय हो उठा। कार्यक्रम में डाइट नीमच के प्राचार्य श्री निर्मल राठौर मुख्य अतिथि, संस्कृत भारती के जिला मंत्री श्री दिग्विजय पालीवाल मुख्य वक्ता तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जावद श्री मदनलाल वर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री भगवतीलाल शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य श्री भगवतीलाल कुमावत ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के जयघोष लगाए। विद्यार्थियों की ओजस्वी हुंकार से विद्यालय परिसर गूंज उठा और वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सुभाषित, लोकगीत, सूक्तियां, संस्कृत गीत एवं विभिन्न ग...
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 भादवा माता। श्री राजराजेश्वरी वेद विद्या प्रतिष्ठान गुरुकुल, भादवा माता में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय, आध्यात्मिक एवं संस्कृतमय वातावरण में हुआ। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल, और महर्षि सांदीपनी वेद विद्या प्रतिष्ठान, राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड उज्जैन के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में वैदिक परंपरा, संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के प्रारंभ से ही गुरुकुल परिसर वेदोच्चारण एवं वैदिक मंत्रों की पवित्र ध्वनियों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुकुल के संरक्षक श्री ओम प्रकाश शर्मा व पूर्व अध्यक्ष श्री रामप्रसाद पाटीदार ने की। आयोजन गुरुकुल के प्राचार्य श्री विकास शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, व सभी वेदाचार्य भी उपस्थित रहे व जबकि मंच संचालन आचार्य श्री गोविंद शर्मा ने प्रभावी एवं कुशलतापूर्वक किया। संस्कृत सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर गुरुकुल के 80 तथा पब्लिक स्कूल के लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेष बात यह रही कि हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम से ...
जन जागृति संगम न्यूज इंदौर। श्रीराम साहू। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू, अमरावती अपने राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे। इंदौर में संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं आगवानी की गई। इस दौरान सामाजिक संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नवंबर माह में महाराष्ट्र के अमरावती में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले निःशुल्क वर-वधू परिचय सम्मेलन की जानकारी दी गई। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, सामाजिक संगठन को मजबूत करने तथा प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में आगामी 22 अक्टूबर 2026 को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.पी. गुप्ता के नेतृत्व में मुंबई से 12 प्रांतों के लिए निकलने वाली भारत यात्रा के इंदौर आगमन की जानकारी ...
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 रतलाम ग्राम मोरवानी में भील समाज (आदिवासी समाज) ने जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षों उल्लास के साथ धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। आज श्री कृष्णा की भक्ति में भाव विभोर होकर पूरे गांव के बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए । आयोजन का नजारा ऐसा था मानो मथुरा के वृंदावन का नजारा देखने को मिला जैसे श्री कृष्णा प्राकृतिक अवतरण हुआ था। यह आयोजन बच्चों में श्री कृष्ण की अनेक रासलीलाओं का ज्ञान हो उनको नैतिक शिक्षा मिले शारीरिक शिक्षा मिले और उनको गोपियों की प्रेम,उनकी मार्मिक अमर प्रेम गाथा मनमोहक झलक इस रचना से रु बरु हो सके और बच्चों में श्री कृष्णा अवतार के बारे में शिक्षा मिले। इसलिए श्री राधा कृष्णा की अनोखी जोड़ी इस आयोजन को बहुत ही सुंदर मनमोहन बनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर मटकी उतारी गई। तथा प्रार्थना पूजा अर्चना कर की गई। आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस ),आदिवासी छात्र संगठन ,महाराणा पूजा भील जन कल्याण संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम ,अजाक्स संगठन के संयुक्त तत्वाधान म...
जन जागृति संगम न्यूज रामप्रसाद राठौर नारायणगढ़ प्राचीन स्थान सगस बावजी छल वाले के स्थान पर कई वर्षों से बाबा रामदेव यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था निरंतर जारी रखते हुए इस अवसर पर नगर के कई जनप्रतिनिधि समाजसेवी आरती में भी पहुंचते हैं साथ ही समिति के सदस्यों द्वारा भोजन प्रसादी चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की जाती है समिति के अध्यक्ष विनोद पाटीदार डाका के द्वारा बताया समिति के कार्यकर्ता के अथक प्रयासों से लगातार आयोजन संपन्न होता है 10 12 दिन से कार्यकर्ता सेवा में लगे रहते हैं इस अवसर पर समाजसेवी संजय यति के द्वारा भी महा आरती का लाभ लिया श्री यति के द्वारा बताया ऐसे आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित सफल होने पर बहुत ही नगर के गौरव की बात है और कार्यक्रम होने से सनातन धर्म की आस्था बढ़ती है बाबा रामदेव जी सभी की मनोकामना पूरी करें यही मेरी प्रार्थनाà
जन जागृति संगम न्यूज मकरोनिया सागर जिला सागर के मकरोनिया नगर पालिका में लगातार नए नए प्रतिष्ठान, रेस्टोरेंट ,होटल एवं दुकान आदि शुभारम्भ किए जा रहे है इस शृंखला में मकरोनिया मुख्य मार्ग में प्रतिष्ठ साहू परिवार द्वारा नवीन प्रतिष्ठान मम्मी एंड बेबी कलेक्शन साड़ी किड्स वेयर का भव्य शुभारंभ आयोजन किया है। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में नरयावली विधायक भैया इंजिनियर प्रदीप लारिया जी पधारे। प्रतिष्ठित वरिष्ठ समाजसेवी ,साहू समाज मकरोनिया के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्री हरलाल साहू ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि गायत्री नगर में पंचवटी लाज के सामने हमारे नवीन प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ आदरणीय विधायक भैया प्रदीप लारिया एवं सभी गण मान्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें उपस्थिति मुख्य अतिथि प्रदीप लारिया विधायक जी ने कहा कि आज मकरोनिया में श्री हरलाल साहू जी के नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होकर विधिवत शुभारंभ किया एवं उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नवीन प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति एवं सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे तथा श्री सा...
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नारायणगढ़। नगर परिषद नारायणगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री * जगदीश देवड़ा * के प्रयासों से *मनासा-पिपलिया मंडी रोड, प्रताप चौराहा से समिति चौराहा एवं मल्हारगढ़ रोड से बस स्टैंड तक* 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से लगी सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया गया। लाइटों के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष * राजेश दीक्षित* मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता कुंवर जयराज सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर *अनीता सौरभ कोठारी, पिंकी विनोद खिंचावत, पपीता पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष सुरेश रूपरा* सहित कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अतिथियों का सम्मान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता कुंवर जयराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 2003 से लेकर अब तक हुए विकास कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नगर परिषद प्रभारी सीएमओ *प्रवीण सेन* सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन *किश...
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 मल्हारगढ़ जनपद में स्कूलों मे सिर्फ शिक्षक रह गए बच्चे ऱह गए नाममात्र शिक्षक सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने मे अव्वल महीना पूरा हो और मिले वेतन। क्या है पूरा मामला शिक्षा विकास खंड मल्हारगढ़ के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालयों में25% बच्चे भी नहीं रहे। इन विद्यालयों में शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं सवाल एक प्राथमिक विद्यालय कचरिया देव में दो बच्चे। और दोनों को पढ़ने के लिए दो टीचर और इनका प्रति माह का वेतन भुगतान 90हजार, माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा पंथ में 17 बच्चे और 5 टीचर इसी प्रकार माध्यमिक विद्यालय खकराई मैं 17 बच्चे और पढ़ने वाले शिक्षक 5, शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरूजना मैं बच्चों की संख्या बहुत ही कम शायद 10 या 12 और शिक्षकों की भरमार। आखिर इन विद्यालय में बच्चों की संख्या कम क्यों हुई क्या शिक्षकों के द्वारा विद्यालय खुलने से पहले गांव में घर घर जाकर बच्चों के माता-पिता से बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालय में भेजने का आग्रह नहीं किया गया आखिर क्यों इन विद्यालयों के आसपास क्षेत्र में प्राइवेट विद्यालय स...
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु मल्हारगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को पीएम के लिए भेजा💥💥💥💥💥💥 जन जागृति संगम न्यूज़ परिवार की क्षेत्र के लोगों से अपील💥 अपने बच्चों का रखें विशेष ध्यान पत्थरों में घास फूस में एवं झाड़ियां में ना खेलने दे💥💥 अगर किसी को जहरीला जानवर सांप बिच्छू करता है तो झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़े तत्काल उसे डॉक्टर को दिखाएं जिससे कि समय पर उसका उपचार हो सके और जान बचाई जा सके💥💥 💥💥 आज सुनील विक्रम पिता शांतिलाल को घर के बाहर खेलते समय जहरीले जानवर ने काट लिया परिजन में पहले झाड़ू के चक्कर में समय गवाया उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हारगढ़ लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया 💥💥💥💥💥💥 इसलिए सभी को सूचित किया जाता है कि किसी को अगर कोई जहरीला जानवर काटता है तो सबसे पहले नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं जिससे कि संबंधित व्यक्ति या बच्चा जो भी हो उसकी जान बचाई जा सके💥 💥💥💥💥💥💥💥 जनहित में जारी ज्ञानेश प्रज...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें