*MP में बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता शर्मसारः सौतेले पिता ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग बेटी से किया गैंगरेप, मां के साथ थाने में जाकर दर्ज कराई FIR*

जन जागृति संगम न्यूज



दीपक ताम्रकार, डिंडोरी। MP के डिंडोरी जिले से बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आई है। सौतेले पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग बेटी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी मां को दी। इसके बाद पीड़िता मां के साथ रात के अंधेरे में शहपुरा थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दरिंदे सौतेले पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सोमवार देर रात का है। जहां पिता ने अपनी ही 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया, इतना ही नही दुष्कर्म में पिता का दोस्त भी इस दुष्कर्म में शामिल था। बुधवार को शहपुरा थाना प्रभारी ने मीडिया के सामने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। मामले को सामुहिक दुष्कर्म बताते हुए मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया के मुताबिक आरोपी सौतेले पिता ब्रजेश भारती व उसके दोस्त कन्हैया यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 


शहपुरा के आईटीआई मार्ग में स्थित एक परिवार में सोमवार की रात्रि रिश्ते के सौतेले पिता व उसके दोस्त ने 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना की जानकारी जब बेटी की माँ को लगी तो माँ बेटी को लेकर थाना शहपुरा पहुंच मामला दर्ज कराई।  वही पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में मामला दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता बृजेश भारतीय पिता ब्रह्मानंद भारतीय उम्र 30 साल निवासी ग्राम जमुनिया जिला सीहोर व उसके दोस्त कन्हैया लाल यादव पिता लल्ला प्रसाद यादव उम्र 26 साल निवासी बिछिया को गिरफ्तार कर लिया है.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु