*थाना गांधीसागर पुलिस को मिली सफलता विगत 07 वर्षों से फरार 500/- रूपये ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार*
जन जागृति संगम न्यूज
संक्षिप्त विवरणः-
श्रीमान अनुराग सुजानिया (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा फरार ईनामी आरोपियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 27.07.2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर एवं प्रभारी SDOP गरोठ श्रीमती निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधीसागर उनि लाखनसिंह राजपूत व टीम ने ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार । दिनांक 27.07.2022 को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर थाना गांधीसागर के अप0क्र0 08/2015 धारा 379 मत्स्य अधिनियम में 500/- रूपये का ईनामी स्थाई वारंटी दुलेसिंह पिता शिवलाल बंजारा उम्र 35 साल नि0 भूतिया बाग देथली बुजुर्ग थाना गरोठ जिला मंदसौर जो चुस्त व चालाक होकर विगत 07 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल था को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जिसे मान0 न्यायालय भानुपरा पेश किया जावेगा।
नाम गिरफ्तार आरोपीः- दुलेसिंह पिता शिवलाल बंजारा उम्र 35 साल नि0 भूतिया बाग देथली बुजुर्ग थाना गरोठ जिला मंदसौर
सराहनीय कार्यः- उक्त कार्यवाही में उनि लाखनसिंह राजपूत, थाना प्रभारी गांधीसागर, आर0 847 अनिल गुर्जर, आर 918 राहुल गरासिया, आर0 667 तरूण मांढरे व आर 297 धनराज गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें