इंदौर के तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते पकड़ाए:पति को छोड़ने के एवज में महिला से मांगे दो लाख, लोकायुक्त ने किया सस्पेंड इंदौर में एमआईजी थाने के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिसकर्मियों पर रिश्वत में दो लाख रुपए मांगने का आरोप है। दरअसल, सोमवार को एमआईजी पुलिस ने एक युवक को धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में लिया था। उसे छोड़ने के एवज में तीन पुलिसकर्मियों ने उसकी पत्नी से दो लाख रुपए की मांग कर डाली। महिला ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में की। जिसके बाद लोकायुक्त ने थाने के केस के जांच अधिकारी एएसआई राम शाक्य सहित तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया। एएसआई राम शाक्य, श्याम जाट और नरेंद्र डांगी आयशर वाहन की खरीदी में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में कमल टेटवाल को पकड़ कर थाने ले आए थे। पुलिसकर्मी कमल को छोड़ने के एवज में उसकी पत्नी टीना से दो लाख रुपए की मांग करने लगे। फिर बात 1 लाख रुपए और आखिर में 50 हजार रुपए में तय हुई। सोमवार को ही पुलिसकर्मियों ने टीना से पहली किश्त ले ली। मंगलवार को 10 हजार और 15 हजार रुपए बुधवार को देने की बात हुई। दूसरी किश्त के पहले दी लोकायुक्त को सूचना दूसरी किश्त देने के पहले ही टीना ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी। रुपए देने के लिए पुलिसकर्मियों ने टीना को थाने के पीछे बुलाया। सूचना पर लोकायुक्त की टीम पहले ही थाने के पीछे तैनात हो गई। श्याम जाट और नरेन्द्र डांगी रुपए लेने पहुंचे। पुलिसकर्मियों को पास की एक बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की जानकारी नहीं थी। टीम घेराबंदी करती उसके पहले ही श्याम जाट वहां से निकल गया। लोकायुक्त की टीम ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज निकाले


जन जागृति संगम न्यूज 

इंदौर के तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते पकड़ाए:पति को छोड़ने के एवज में महिला से मांगे दो लाख, लोकायुक्त ने किया सस्पेंड*इंदौर में एमआईजी थाने के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिसकर्मियों पर रिश्वत में दो लाख रुपए मांगने का आरोप है। दरअसल, सोमवार को एमआईजी पुलिस ने एक युवक को धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में लिया था। उसे छोड़ने के एवज में तीन पुलिसकर्मियों ने उसकी पत्नी से दो लाख रुपए की मांग कर डाली। महिला ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में की। जिसके बाद लोकायुक्त ने थाने के केस के जांच अधिकारी एएसआई राम शाक्य सहित तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया।
एएसआई राम शाक्य, श्याम जाट और नरेंद्र डांगी आयशर वाहन की खरीदी में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में कमल टेटवाल को पकड़ कर थाने ले आए थे। पुलिसकर्मी कमल को छोड़ने के एवज में उसकी पत्नी टीना से दो लाख रुपए की मांग करने लगे। फिर बात 1 लाख रुपए और आखिर में 50 हजार रुपए में तय हुई। सोमवार को ही पुलिसकर्मियों ने टीना से पहली किश्त ले ली। मंगलवार को 10 हजार और 15 हजार रुपए बुधवार को देने की बात हुई।
दूसरी किश्त के पहले दी लोकायुक्त को सूचना

दूसरी किश्त देने के पहले ही टीना ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी। रुपए देने के लिए पुलिसकर्मियों ने टीना को थाने के पीछे बुलाया। सूचना पर लोकायुक्त की टीम पहले ही थाने के पीछे तैनात हो गई। श्याम जाट और नरेन्द्र डांगी रुपए लेने पहुंचे। पुलिसकर्मियों को पास की एक बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की जानकारी नहीं थी। टीम घेराबंदी करती उसके पहले ही श्याम जाट वहां से निकल गया। लोकायुक्त की टीम ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

सीसीटीवी फुटेज निकाले

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*