*12 क्विंटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास।*

जन जागृति संगम न्यूज 


नीमच। श्रीमान अरविन्द दरिया, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985) नीमच* के द्वारा 12 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 2 आरोपीगण (1) कमलेश पिता जगदीशचंद्र नागदा, उम्र-43 वर्ष तथा (2) बालकिशन पिता परमानंद शर्मा, उम्र-36 वर्ष, दोनों निवासी-ग्राम घसुण्डी, जिला नीमच को एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 की धारा 8/15(सी) के अंतर्गत 14-14 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,00,000-1,00,000रू. जुर्माने से दण्डित किया।

श्री चंचल बाहेती, लोक अभियोजक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 6 वर्ष पूर्व दिनांक 29.05.2016 को सुबह के समय की होकर थाना नीमच केंट क्षैत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घसुण्डी बामनी स्थित घनश्याम नागदा के खेत के पास की हैं। थाना नीमच केंट में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक कैलाश सोलंकी को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घसुण्डी में 2 व्यक्ति मशीन लगाकर डोडाचूरा पीस रहे हैं, जिसको वह ट्रेक्टर में भरकर हाईवे रोड़ पर किसी तस्कर को देने जाने वाले हैं। मुखबिर सूचना के आधार पर एएसआई कैलाश सोलंकी पुलिस फोर्स सहित मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुचे जहां उन्होने आरोपीगण के कब्जे से 30 प्लास्टिक के बोरों में कुल 12 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को ट्रेक्टर सहित जप्त कर व आरोपीगण को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध पुलिस थाना नीमच केंट में अपराध क्रमांक 268/2016, धारा 8/15(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट 1985 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। पुलिस नीमच केंट द्वारा शेष आवश्यक विवेचना उपरांत अभियोग पत्र विशेष न्यायालय, नीमच में प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान विवेचक, जप्ती अधिकारी, फोर्स के सदस्यों सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराते हुवे आरोपीगण द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराते हुए उन्हें कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 की धारा 8/15(सी) के अंतर्गत 14-14 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,00,000-1,00,000रू. जुर्माने से दण्डित किया गया। *न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री चंचल बाहेती, लोक अभियोजक द्वारा की गई।

    

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*