अविवाहित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय बैठक 21 अगस्त को

जन जागृति संगम न्यूज 

 डाॅ बबलू चौधरी 


अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासंघ की बैठक सुहालका भवन में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रेश कलाल अहमदाबाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को रखी गई। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नरेश पूर्विया ने बताया कि बैठक में 21 अगस्त को सुहालका भवन उदयपुर में आयोजित होने वाले अविवाहित युवक यवती परिचय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय बैठक के तैयारियां के संबंध में चर्चा की गई एवं विभिन्न समितियों का गठन किया गया। चंद्रेश कलाल ने बताया कि अतिथियों के आवास व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल सुहालका भवन की जिम्मेदारी भावना सुहालका को प्रभारी बनाया गया। मंच संचालन एवं मंच सजावट का प्रभारी सूर्य प्रकाश सुहालका को बनाया गया

परिचय सम्मेलन की प्रभारी दीपमाला मेवाड़ा एवं मधुबाला जायसवाल को बनाया गया । कार्यक्रम के आय-व्यय का ब्यौरा रखने हेतु कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल कलाल को प्रभारी बनाया गया। अतिथियों के सम्मान हेतु उपरणा, पगड़ी, स्मृति चिन्ह एवं निमंत्रण पत्र छपवाने आदि कार्यों का प्रभारी राणा जायसवाल को बनाया गया। चंद्रेश कलाल ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य कलाल समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है और समाज को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। चंद्रेश कलाल ने बताया कि कार्यक्रम के प्रभारी हरीश कलाल बांसवाड़ा एवं कार्यक्रम संयोजक कैलाश चौधरी बड़ी सादड़ी होंगे बैठक में चंद्रेश कलाल, भीखा लाल कलाल, नरेश पूर्विया, सूर्य प्रकाश सुहालका राणा जायसवाल, चुन्नी लाल कलाल, भावना सुहालका, दीपमाला मेवाड़ ने कार्यक्रम के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई