*जिले में सभी त्यौहारों पर शांति एवं सद्भाव की परम्परा कायम रहे कलेक्टर श्री अग्रवाल*
जन जागृति संगम न्यूज
जिला जनसम्पर्क कार्यालय नीमच (म.प्र.) समाचार-कलेक्टर एवं एस.पी. की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न नीमच 27 जुलाई 2022 जिले में आगामी दिवसों में धार्मिक पर्व यथा 9 अगस्त को मोहर्रम पर्व 11 अगस्त को रक्षाबंधन 19 अगस्त को जन्माष्टमी, 31 अगस्त 2022 को गणेशचतुर्थी, 6 सितम्बर को डोल ग्यारस एवं 9 सितम्बर 2022 को अनंत चतुर्दशी का त्यौहार मनाया जाना है। उक्त सभी त्यौहारों को शांति एवं सदभाव के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं जाने की परम्परा कायम रहे यह बात कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक में कही। उक्त बैठक बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर एस.पी. श्री सूरजकुमार वर्मा, एडीएम सुश्री नेहा मीना, अतिरिक् त पुलिस अधीक्षक श्री एस. एस. कनेश, एसडीएम सहित समिति के सभी सदस्यगण एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निर्देश दिए कि उक्त त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए, नगर के मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई, गढढों की मरम्मत व मुरम डालकर भराई अतिरिक्त स्ट्रीटलाईट लगाने का कार्य नगरपालिका प्राथमिकता से करवाएं और खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करवाएं। बैठक में नगरपालिका एवं विद्युत मण्डल अधिकारी को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र का संयुक्त रूप से भ्रमण कर विद्युत आपूर्ति, विद्युत कनेक्शन व विद्युत सुरक्षा संबंधी यवस्थाओं को अच्छी तरह देख लें।उन्होने नपा, विद्युत मण्डल नीमच को संयुक्त टीम बनाकर विद्युत केबल व टेलीफोन के नीचे लटक रहे तारों को दुरस्त करवाने के निर्देश भी दिए है।
पुलिस अधीक्षक श्री सूरजकुमार वर्मा ने कहा कि सभी लोग अपने त्यौहार मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेगे। शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के साथ त्यौहार मनाये। शांति समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है, वे अमन चैन कायम रखने में सहयोग करें।
एस.पी श्री वर्मा ने कहा कि जुलूस, अखाड़ों, पाए डालों के आयोजक अपने आयोजन के लिए अपने स्तर पर स्वयं सेवक भी रखे तथा जुलूस, अखाड़ों को निकालते समय, समय सीमा का पालन अवश्य करें। उन्होने कहा कि शहर के सभी सीसी टीट ही कैमरे भी शीघ्र चालू हो जायेगे और हर स्पीड से वाहन चलाने वालों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के वीडियों यातायात प्रभारी को भेजे, कार्यवाही अवश्य की जायेगी। बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें