*ओपन स्कूल की कक्षा 𝟱वीं, 𝟴वीं 𝟭𝟬वीं और 𝟭𝟮 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित*
जन जागृति संगम न्यूज
भोपाल। ओपन स्कूल परम्परागत की कक्षा 𝟓वीं, 𝟖वीं 𝟏𝟎वीं और 𝟏𝟐 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। गत माह जून में हुई परीक्षा में कक्षा 𝟏𝟐वीं का परिणाम 𝟐𝟐.𝟏𝟎%, 𝟏𝟎वीं का 𝟐𝟐.𝟏𝟎%, 𝟓वीं का 𝟏𝟎.𝟕𝟎% और कक्षा 𝟖वीं का परीक्षा परिणाम 𝟐𝟕.𝟎𝟑% रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट 𝐰𝐰𝐰.𝐦𝐩𝐬𝐨𝐬.𝐧𝐢𝐜.𝐢𝐧 तथा मोबाइल एप 𝐦𝐩𝐬𝐨𝐬 पर अनुक्रमांक के आधार पर देख सकते हैं।
कक्षा 𝟏𝟐वीं की परीक्षा में 𝟒𝟒𝟔𝟏 विद्यार्थी पंजीकृत किये गये थे। परीक्षा में 𝟗𝟖𝟔 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें से 𝟑𝟑 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 𝟒𝟑𝟖 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी और 𝟓𝟏𝟓 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किये गये। कक्षा 𝟏𝟎वीं में 𝟒𝟓𝟐𝟒 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 𝟏𝟒𝟓𝟎 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किये गये। इसमें से 𝟏𝟎𝟏 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 𝟕𝟒𝟔 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी और 𝟔𝟎𝟑 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किये गये।
परीक्षा में जो भी विद्यार्थी सफल नहीं हो पाये है, वे सभी विद्यार्थी दिसम्बर 𝟐𝟎𝟐𝟐 में होने वाली परीक्षा के लिए आईसेक्ट आनलाइन कियास्क पर 𝟑𝟎 जुलाई 𝟐𝟎𝟐𝟐 से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें