रतलाम मेडिकल कॉलेज मे रैगिंग मामला,जूनियर छात्रों को थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल

जन जागृति संगम न्यूज 
जगदीश राठौर 


रतलाम। शासकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला इस मामले में एक वायरल वीडियो भी सामने आया है जिसमे जूनियर छात्रों को सीनियर छात्रों ने एक लाइन में खड़ा कर रखा है और उसके बाद एक एक करके सीनियर छात्र जूनियर छात्रों को थप्पड़ जड़ते दिखाई दे रहे है और गालियां भी दे रहे है इतना ही नहीं सीनियर छात्रों भरपूर शराब के नशे में धुत दिखाई दे रहे है।
मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता की शुरुआत से स्टॉफ और छात्रों पर नकेल नहीं है। इसी कारण मेडिकल कॉलेज में आए दिन विवाद के अलावा यहां से रतलाम को शर्मसार करने वाली खबरें चर्चा का विषय बन चुकी है। रैगिंग की शिकायत पर मौके पर पहुंचे वार्डन डॉ. अनुराग जैन पर भी सीनियर छात्रों ने शराब की बोतलें फेंककर अनुशासनहीनता की है।

*जल्द होगी ठोस कार्यवाही*
जूनियर छात्रों को लाइन में खड़ा कर सीनियर द्वारा मारने का वीडियो सामने आया है। उक्त मामले की एंटी रैगिंग कमेटी जांच कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। डॉ. जैन पर शराब की बोतलें फेंकना भी काफी घिनोना कृत्य है। सभी दोषी सीनियर छात्रों पर जल्द ठोस कार्रवाई की जा रही है।
डॉ. प्रदीप मिश्रा, अधीक्षक,शासकीय मेडिकल कॉलेज,रतलाम

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु