*काचरिया में बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने के विरोध में पुलिस चोकी पहुँचे ग्रामीणजन व अनुयायी, ज्ञापन सौंप की सख्त कार्रवाई की मांग*
जन जागृति संगम न्यूज
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांव काचरिया चन्द्रावत में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा का खंडित करने के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व बाबा साहब के अनुयायी पुलिस चोकी पिपलिया पहंुचे, नारेबाजी की, बाद में चोकी प्रभारी राकेश चोधरी को सौंपे ज्ञापन का वाचन प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने करते हुए बताया गांव काचरिया चंद्रावत में 15 अप्रेल 2022 को संविधान निर्माता दलितों गरीबों वंचितों के मसीहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना की गई थी, लेकिन बीती रात्रि कुछ शरारतीतत्वों, समाज कंटको ने रात के अंधेरे में बाबा साहब की मूर्ति की अंगुली व संविधान किताब को भी खंडित किया। ज्ञापन में आगे बताया शराबी शरारती तत्व स्कूल परिसर में भी देर रात्रि तक बैठते हैं और शराब पीकर झगड़ा करते रहते हैं। 25 जुलाई 2022 को रात्रि में असामाजिक तत्वों ने रात्रि में मूर्ति को खंडित कर अशांति की स्थिति निर्मित करने का प्रयास किया है। गांव में अशांति निर्मित करने वाले इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर इन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति निर्मित न हो। इस अवसर पर जोकचन्द्र ने घटना के बाद तत्काल मूर्ति को सही करवाने पर पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नप के पूर्व अध्यक्ष चोथमल गुप्ता, कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश पटेल, सरपंच प्रतिनिधि ईशु धनगर, श्यामलाल लकुम, डाॅ. केलाश गर्ग, मनोहर सोनी,पवन रेदास मानसिंह चोहान, राजेश भारती, राहुल कीथिरिया, राहुल वर्मा, राजकुमार सूर्यवंशी, लाला परमार, शंातिलाल धनगर, बंशीलाल काचरिया, मदन चोहान, राजू मालवीय, गोपाल पाटीदार, ज्ञानचन्द पाटीदार,मंगलेश सूर्यवंशी गोपाल जोकचन्द्र, कृष्णकान्त माली, भूपेन्द्र महावर, विष्णु फरक्या, जुझारसिंह कामलिया सहित बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
-------------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें