*लुटेरी दुल्हन व गैंग ने एक ही गांव में दो परिवारों से शादी के नाम पर ठगे साढे पांच लाख*सदर थाने में हुआ मामला दर्ज*

जन जागृति संगम न्यूज 


निंबाहेडा। एक लुटेरी दुल्हन मीनाक्षी पुत्री चकरु लाल पाटीदार निवासी इंदौर व उसकी गैंग घनश्याम पिता गोपाल पाटीदार, रेखा पाटील निवासी भाटखेड़ी, मनासा, सोनाक्षी पाटीदार, राहुल पाटीदार, सोनू पाटीदार, अजय पाटीदार निवासी इंदौर ने गांव अरनोदा के दो परिवारों से महज 7 दिन के अंतराल में एक ही नंबर के नाम पते व आधार नंबर से भिन्न भिन्न लड़कियों से शादी करा कर 5 लाख 50 हजार रूपये ठग लिए।
उपरोक्त मामले मैं दो अलग-अलग प्राथमिकी जरिए इस्तगासा सदर थाना निंबाहेड़ा में धारा 420, 467, 120 बी के अंतर्गत दर्ज हुई है।
थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अरनोदा निवासी दशरथ पिता किशनलाल पाटीदार ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 27 जून 2022 को मीनाक्षी पाटीदार के साथ हुई इस पर गैंग के सदस्यों ने फर्जी परिजन बनकर शादी के खर्चे व बीमारी के नाम पर 3 लाख रूपये दशरथ पाटीदार से ले लिए शादी के 4 दिन बाद सोनाक्षी व राहुल मीनाक्षी को लेने अरनोदा आ गए और कहा कि उसके काका बीमार है इस दौरान दशरथ पाटीदार अभियुक्तों के साथ उपखंड कार्यालय शादी का शपथ पत्र तैयार करने पहुंचे जहां शपथ पत्र टाइपिंग के दौरान नोटरी पब्लिक ने बताया कि इसी नाम पते से कुछ दिन पूर्व अन्य व्यक्ति रमेश चंद पिता दलीचंद पाटीदार निवासी अरनोदा के साथ शादी का शपथ पत्र तस्दीक कराया गया है।
फर्जीवाड़े का पता चलते ही मीनाक्षी, सोनाक्षी व राहुल बिना बताए वहां से चले गए व अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए।
इसी प्रकार दूसरी एफ आई आर मे गोविंद पाटीदार निवासी अरनोदा ने रिपोर्ट में बताया कि 21 जून 2022 को उसके भाई रमेश चंद की शादी मीनाक्षी नाम की लड़की के साथ की गई इस दौरान उसकी गैंग के सदस्यों ने शादी के खर्चे के नाम पर 2 लाख 50 हजार रूपये लिए।शादी के 8 दिन बाद लड़की की मां के बीमारी का फोन आने पर रमेश चंद मीनाक्षी को छोड़ने इंदौर जा रहा था की उज्जैन में मीनाक्षी चकमा देकर फरार हो गई उसके बाद उसे संपर्क नहीं हो पाया।
फर्जीवाड़े का पता 1 जुलाई को दशरथ पाटीदार के द्वारा शादी का शपथ पत्र तैयार कराते समय चला।
दोनों शादियां घनश्याम पाटीदार व रेखा पाटील दोनों परिवारों से पूर्व में परिचित होने के कारण कराई गई।
इस प्रकार लुटेरी दुल्हन ने अन्य सदस्यों की गैंग बनाकर सीधे सादे लोगों को जाल में फंसा कर नगद रकम लूट को अंजाम दिया।
फिलहाल सदर थाने में मामला दर्ज हो गया है जिसका अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक अर्जुन लाल गुर्जर द्वारा किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई