*आज विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने ग्राम पंचायत भाटखेड़ी में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के आयोजित बिजली महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया*

जन जागृति संगम न्यूज 

जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एसडीएम पवन बारिया, जनपद सदस्य कैलाश कारपेंटर, पड़दा सरपंच सुभाष श्रीमाल, भाटखेड़ी सरपंच मनोज पुरोहित, उपसरपंच सुंदर प्रजापत आदि की उपस्थित में मां सरस्वती एवं कन्या पुजन कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर आजादी का 75 वां महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता पखवाड़ा अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी। 


उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़चढकर आजादी के इस महोत्सव में भाग लेने  और घर घर तिरंगा लगाने की अपील की। इस अवसर पर जनपद सी.ई.ओ डी.एस. मेशराम, बिजली कंपनी के के.के मालवीय, रामेश्वर जोशी, नितिन श्रीमाल, अभिषेक जोशी, रमेश कारपेंटर सहित ग्रामीण एवं बिजली कंपनी एवं पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा के माध्यम से देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाकर कलाकारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।
शासकीय स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा  पोस्टर के माध्यम से बिजली की बचत एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने एवं लघु फिल्मों एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिजली के कारण आम लोगों के जीवन में आए सुधार को प्रदर्शित किया गया साथ में 
स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया

बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री अमित सक्सेना कार्यपालन यंत्री श्री कंसोटिया सहायक यंत्री श्री आरके जोशी एवं कनिष्ठ यंत्री डीके मालवीय  व वक्ताओं ने विद्युत की उपलब्धता में सुधार होने पर आम जन जीवन में जो परिवर्तन एवं सुधार आया है उसे लेकर अपने विचार व्यक्त किए
मूल रूप से उक्त कार्यक्रम विद्युत विभाग का था परंतु केंद्र  शासन के निर्देश पर अन्य विभागों ने भी इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
अंत में जनपद पंचायत सीईओ मनासा द्वारा आभार व्यक्त किया गया

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*