MP Crime: गर्लफ्रेंड को मारी गोली और फिर नदी मे कूद गया...लव ट्रायंगल में Paytm एम्प्लाई का मर्डर
अभी पुलिस अनिभा की लाश का पंचनामा कर ही रही थी कि पता चला कत्ल की इस वारदात को अनिभा के प्रेमी बादल ने अजाम दिया है। पुलिस ने बादल की तलाश शुरु ही की ही थी कि उसकी लाश भी नर्मदा नदी से बरामद हो गई।
अब केस का आलम ये था कि कातिल खुद मक्तूल बन चुका था। लिहाजा पुलिस ने जैसे जैसे जांच आगे बढ़ाई बेहद चौंकाने वाले खुलासे सामने आने लगे। सबसे बड़ा खुलासा ये हुआ कि बादल ने ही अपनी प्रेमिका को पहले कार में गोली मारी और फिर खुद नदी में कूद गया था। अब सवाल ये था कि आखिर बादल ने ये कदम क्यों उठाया?
जबलपुर पुलिस के अनुसार बादल और अनिभा का कई साल से लव अफेयर था। इसी बीच बादल किसी ब्लैकमेलिंग के मामले में जब जेल चला गया, तब अनिभा की नजदीकी आईटी पार्क में ही एक कंपनी के मैनेजर से बढ़ गई। दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे।
इस बीच बादल जेल से छूटकर बाहर आ चुका था। बादल के जेल से छूटने के बाद भी अनिभा और मैनेजर में नजदीकियां बनी रहीं। बादल को अनिभा की ये मुलाकातें पसंद नहीं थी जिसका बाद एक रोज उसने मैनेजर के साथ मारपीट भी की थी। दरअसल मृतक बादल पटेल खुद को पत्रकार बताता था।
23 जुलाई यानि घटना वाले दिन दोपहर 3 बजे बादल, अनिभा को आईटी पार्क स्थित ऑफिस से अपने साथ कार में लेकर गया था। पुलिस जांच के मुताबिक पहले बादल ने कार के अंदर अनिभा को गोली मारी और फिर नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही उस मैनेजर से पूछताछ की जाएगी जिससे अनिभा की नज़दीकियां थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें