*सरपंच पति ने पीएम और सीएम से किया निवेदन, शहरी क्षेत्रों की तरह गांवों में भी दें एक समान PM आवास राशि*

जन जागृति संगम न्यूज

मोसीम तड़वी, बुरहानपुर। जिले की सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो को नवनिर्वाचित सरपंच के पति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। नवनिर्वाचित सरपंच पति हेमंत पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान से निवेदन किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में जब ढाई लाख रुपए मिलते हैं तो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी ढाई लाख दिये जाए।


फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को डेढ़ लाख ही मिलते है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के मकान नहीं बन पाते हैं। सरपंच पति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने बड़े विश्वास के साथ हमें जिताया है। शहरी क्षेत्र की जनता को जब ढाई लाख राशि मिल रही तो ग्रामीण क्षेत्र में भी ढाई लाख देंगे तो एक सुंदर और सपनों का घर बन सकेगा।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से भेदभाव का आरोप लगाया है। अजय रघुवंशी, जिला कांंग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार भेदभाव कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर सामान महंगा मिलता है तो उन्हें करीबन 3 लाख देना चाहिए ताकि उनका मकान बन सके। सत्ताधारी पार्टी के बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज लधवे का कहना है कि ये अच्छा सुझाव है। उन्होंने पार्टी फोरम के मध्यम से सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*