थाना गांधीसागर पुलिस को मिली सफलता विगत 03 वर्षों से पेरोल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार। · धारा 302,201 भादवि में था आरोपी जो अपना वेश बदल-बदल कर फरारी काट रहा था।

जन जागृति संगम न्यूज 


मंदसौर पुलिस
 
संक्षिप्त विवरणः-         श्रीमान अनुराग सुजानिया (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा थाना गांधीसागर के अप0क्र0 14/2006 धारा 302, 201 भादवि में सजाफ्यता आरोपी गोपाल पिता श्यामसिंह बंजारा उम्र 50 साल नि0 ग्राम बडौदिया थाना गांधीसागर जो पेरोल से फरार हो गया था को पकडने हेतु विशेष निर्देश दिये गये थे। जिसके अन्तर्गत दिये गये निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 27.08.2022 को श्री महेन्द्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं श्री गोपाल सूर्यवंशी SDOP गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधीसागर उनि लाखनसिंह राजपूत व टीम ने पेरोल से फरार आरोपी गोपाल पिता श्यामसिंह बंजारा उम्र 50 साल नि0 ग्राम बडौदिया थाना गांधीसागर को किया गिरफ्तार। उक्त आरोपी के विरूध्द थाना गांधीसागर पर अप0क्र0 14/2006 धारा 302, 201 भादवि का पंजीबध्द होकर विवेचना पूर्ण कर मान0 न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था, जो मान0 अपर सत्र न्यायाधीश महोदय भानपुरा के सत्र प्रकरण क्रमांक 139/06 दिनांक 22.11.2006 के आदेश से आरोपी गोपाल पिता श्यामसिंह बंजारा उम्र 50 साल नि0 ग्राम बडौदिया को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। उक्त आरोपी को दिनांक 18.01.2019 को केन्द्रीय जेल भेरुगढ उज्जैन से पेरोल पर रवाना किया गया था, जिसे दिनांक 02.02.2019 को वापस जेल में दाखिल होना था किंतु उक्त आरोपी पेरोल से फरार हो गया था, जिस पर थाना भेरुगढ उज्जैन में अप0क्र0 312/19 धारा 109 भादवि व 31बी बंदी अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था, जिसकी तलाश थाना भेरुगढ पुलिस उज्जैन कर रही तथा थाना गांधीसागर पुलिस को भी सूचना दी थी, जो विगत 03 वर्षों से दोनों थानों की पुलिस आरोपी को पकडने हेतु प्रयासरत थी किंतु आरोपी गोपाल पिता श्यामसिंह बंजारा काफी चुस्त व चालाक होकर पुलिस को गुमराह करने के उदेश्य से अपने बाल व दाडी बढाकर साधुनुमा वेश बनाकर कभी राजस्थान तो कभी मध्यप्रदेश में फरारी काट रहा था। आरोपी को पकडने के लिये दोनों थानों की पुलिस लगातार प्रयासरत थी। दिनांक 27.08.2022 को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर व कडी मेहनत से आरोपी गोपाल पिता श्यामसिंह बंजारा उम्र 50 साल नि0 ग्राम बडौदिया को चेचट जिला कोटा (राजस्थान) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जिसको थाना भेरुगढ उज्जैन पुलिस के सुपुर्द किया जावेगा।
नाम गिरफ्तार आरोपीः-  गोपाल पिता श्यामसिंह बंजारा उम्र 50 साल नि0 ग्राम बडौदिया थाना गांधीसागर
सराहनीय कार्यः-         उक्त कार्यवाही में उनि लाखनसिंह राजपूत, थाना प्रभारी गांधीसागर, आर0 667 तरूण मांढरे, आर 708 जतिन दीक्षित, आर0 चालक 798 गिरीरीज दांगी, आर0 297 धनराज गुर्जर, आर0 552 राजकुमार भट्ट, आर0 561 विकास बौरासी का सराहनीय योगदान रहा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*