*डोडाचूरा तस्कर को 10 वर्ष का सश्रम कारावास।*

जन जागृति संगम न्यूज 


जावद। श्रीमान अनुज कुमार मित्तल, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जावद द्वारा ट्रक में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी मोहसीन पिता नन्ने खॉं, उम्र-30 वर्ष, निवासी-ग्राम धारड़ी, थाना सिंगोली, जिला नीमच को एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8/15सी के अंतर्गत 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 1,000,00रू. जुर्माना की राशि से दण्डित किया।

श्री अरविन्द शर्मा, अपर लोक अभियोजक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 6 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 12.04.2016 की सुबह के लगभग 8 बजे थाना सिंगोली थाना क्षैत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टोकरा रोड़ यात्री प्रतिक्षालय बेगू रोड़ की हैं। थाना सिंगोली में पदस्थ एस.आई. आर. के. व्यास को मुखबीर सूचना मिली कि मोहसिन नाम का व्यक्ति ट्रक से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कोटा (राजस्थान) देने जाने वाला हैं। मुखबीर सूचना के आधार पर यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी किये जाने पर आरोपी ट्रक सहित आता हुवा दिखाई दिया, जिसको रोककर तलाषी लिये जाने पर आरोपी ड्राईवर के केबिन में कुल 4 बोरो में 76 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोड़ाचूरा मिला, जिसको जप्त कर व आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध पुलिस थाना सिंगोली में अपराध क्रमांक 54/2016, धारा 8/15सी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध करते हुवे शेष आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र विशेष न्यायालय, जावद में प्रस्तुत किया गया। 

श्री अरविन्द शर्मा, अपर लोक अभियेजक द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष विचारण के दौरान जप्तीकर्ता अधिकारी, पंचसाक्षी, हमराह फोर्स व विवेचक सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान करवा कर आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किए जाने का निवेदन किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा वर्तमान में युवाओं में बढ़ रहे नशे के दुष्प्रभाव को देखते हुवे आरोपी को एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8/15सी के अंतर्गत 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 1,000,00रू. जुर्माना की राशि से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री अरविन्द शर्मा, अपर लोक अभियोजक द्वारा की गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*