*महिला से बदतमीजी करने वाले ASI को किया लाइन अटैच, SP ने की कार्रवाई*

जन जागृति संगम न्यूज 



नीमच। नीमच जिले के एसपी सूरज कुमार वर्मा ने कुकड़ेशवर थाने में पदस्थ एसआई मोहनसिंह चौहान को लाईन अटैच कर दिया है, मोहन सिंह चौहान का थाने के अंदर एक फरियादी महिला के साथ बदतमीजी से बात करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है। ASI मोहन सिंह ने फसल खराब होने की फ़रियाद लेकर आई महिला को जूते मारने की धमकी दी थी।
नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाने का मामला है। घटनाक्रम लगभग एक माह पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला थाने पर फरियाद लेकर गई थी कि उसके सास ससुर ने खेत में खड़ी फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर दिया, जिससे फसल नष्ट हो गई। लेकिन थाने पर मौजूद एसआई मोहनसिंह चौहान ने उसकी एक न सुनी। उल्टे महिला को पुलिसकर्मियों और परिजनों की मौजूदगी में अश्लील गालियां दी। महिला जब इस बात का विरोध करने लगी तो एएसआई ने धारा 151 का मुकदमा दर्ज कर बंद करने की धमकी भी लगे हाथ दे डाली। हालांकि महिला और उसके पति के खिलाफ इस थाने पर धारा 341, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज बताया जा रहा है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद ASI से इस पूरे मामलें में लिखित में जवाब भी मांगा गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*