*भागवत कथा के समापन पर यज्ञ, आरती एवं प्रसादी का आयोजन*
जनजागृति संगम न्यूज़
जगदीश राठौर ***जावरा/श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा के लालागली स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर पर आठ दिवसीय भागवत कथा का समापन रविवार को हुआ
समापन के अवसर पर राठौर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रीना राठौर एवं राठौर समाज जावरा के सचिव नंदकिशोर राठौर परिवार की ओर से श्रीमद्भागवत गीता का पाठ पंडित श्री रविंद्र उपाध्याय के मुखारविंद से हुआ तत्पश्चात यज्ञ एवं आरती की गई ।
आरती के पश्चात समाज की महिलाओं एवं उपस्थित भक्तों को प्रसादी वितरित की गई । इस अवसर पर वरिष्ठ पुजारी बालमुकुंद उपाध्याय की उपस्थिति रही ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें