*आप पार्टी की जिला स्तरीय बैठक एवं दायित्व प्रभार कार्यक्रम संपन्न*

जन जागृति संगम न्यूज 


मंदसौर। आप पार्टी द्वारा मंदसौर के दशपुर कुंज बगीचे में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला अध्यक्ष एडवोकेट गंगाराम पाटीदार की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग बूथ जिताने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए आप पार्टी की मजबूती के लिए अपनी बात रखी ,जिला संगठन सचिव विकास सोलंकी ,यूथ विंग जिला अध्यक्ष अरुण परमार ,विधानसभा चुनाव प्रभारी यशवंत धाकड़, मंदसौर नगर अध्यक्ष सुनील परिहार, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरवर खान, जिलाअध्यक्ष अजा मोर्चा मंदसौर धर्मेंद्र नायक,समाजसेवी एवं किसान नेता महेश व्यास आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं नागरिकों को दिल्ली पंजाब की अरविंद केजरीवाल की कट्टर ईमानदार सरकार की गरीब जन हितैषी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए आह्वान किया जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य ,मोहल्ला क्लीनिक, रोजगार ,भ्रष्टाचार पर रोक आदि कई विशेषताओ की जानकारियां घर घर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। आप पार्टी में जिला कार्यकारिणी के अंतर्गत दायित्व प्रभार नियुक्ति में मंदसौर जिला कोषाध्यक्ष चैनसिंह सोनगरा,  मंदसौर यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष बबलू श्याम परमार, यूथ विंग नगर अध्यक्ष मंदसौर राजेश चौधरी, मंदसौर नगर कोषाध्यक्ष देवेंद्र पड़ीयार, मंदसौर अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र नायक, मल्हारगढ़ विधानसभा यूथ विंग अध्यक्ष रामप्रसाद परिहार एवं सीतामऊ यूथ विंग तहसील अध्यक्ष अतुल शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा बड़वन को आप पार्टी के दायित्व प्रभार दिए गए।आम आदमी पार्टी से प्रभावित होकर राजेश धाकड़, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, मनोहर विश्वकर्मा बड़वन ,आफताब अंसारी मंदसौर वार्ड 31, युसूफ भाई नियारकर मंदसौर वार्ड 7सहित अनेक कई साथीगणों ने नवीन सदस्यता ग्रहण की। बैठक में एडवोकेट राजमल पाटीदार, हिम्मतसिंह चौहान एवं अफजल शेख सीतामऊ आदि अनेक सक्रिय कार्यकर्तागण उपस्थित थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मंदसौर डॉ.प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*