*शासकीय आर वी कॉलेज मनासा एनएसएस इकाई द्वारा मनाया गया खेल दिवस आयोजित हुई प्रतियोगिता*

जन जागृति संगम न्यूज़

मनासा/-
डॉ बबलू चौधरी
शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मनासा द्वारा खेल दिवस मनाया गया  एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार चौरसिया ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल दिवस हॉकी के जादूगर नाम से विख्यात महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है। 
साथ ही महाविद्यालय में "महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल मध्य प्रदेश" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों स्वयं सेवकों ने बढ़ चढ़कर निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। डॉ. अनिल जैन ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि "आज के परिवेश में  छात्राओं व महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखना होगा ताकि वह स्वयं सुरक्षित रह सके  खुद का बचाव भी कर सकें"। सहा.प्राध्यापक पंकज रसानिया, सुमित मेडा, स्मिता रावत ,प्रेरणा शर्मा ने भी एनएसएस स्वयंसेवक  एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया। मंच संचालन एवं आभार व्यक्त आशा पटेल ने किया। उपरोक्त कार्यक्रमों में स्वयं सेवकों एवंं विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*