भीलवाड़ा। ग्रामीण ओलिंपिक खेल की किट देने के बहाने कॉलेज स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है।


जन जागृति संगम न्यूज 

भीलवाड़ा। ग्रामीण ओलिंपिक खेल की किट देने के बहाने कॉलेज स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल के टीचर ने रेप के बाद लड़की को बंधक ७ भी रखा। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और लड़की को मुक्त कराया। वारदात के बाद से टीचर फरार है। मामला भीलवाड़ा के रायपुर कस्बे का है।
रायपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक 19 साल की लड़की ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नाहरी के टीचर गंगाराम मेघवंशी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि उसका राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल में नंबर आया था। उसे खेल के लिए किट टीचर गंगाराम मेघवंशी से लेने के लिए कहा गया था। टीचर क्षेत्र के ही एक गांव में किराए पर रहता है। शनिवार शाम साढ़े 7 बजे खेल किट लेने के लिए टीचर के घर गई। उसने किट लेने के लिए अंदर बुलाया। छात्रा का आरोप है कि अंदर जाते ही उसने दरवाजा बंद कर लिया और जबरन रेप किया। रात 9 बजे तक बंधक भी बनाकर रखा। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। टीचर ने उसे बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो उसने कहा कि अंदर कोई नहीं है।
चीख सुनकर ग्रामीणों ने ताला खोलकर देखा तो मुक्त कराया। इस दौरान टीचर मौका पाकर भाग गया। ग्रामीण कमरे से बाहर आए तब तक वह भाग चुका था। लड़की को उसके घर लेकर गए। लड़की की हालत खराब होने पर कुछ नहीं बता पाई। सुबह उसने आपबीती बताई। इसके बाद रविवार शाम पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*