*हम राम और कृष्ण को मानते लेकिन उनके आदर्शों को आत्मसात नहीं करते : अंतर्राष्ट्रीय वैदिक वक्ता प्रकाश आर्य का उद्बोधन*

जन जागृति संगम 
जगदीश राठौर 


इंदौर/ आर्य समाज मंदिर महू में महिला सत्संग हुआ । आचार्य रामलाल शास्त्री के आचार्यत्व में यज्ञ संपन्न हुआ जिसमे महिलाओं ने वैदिक मंत्रों से आहुतियां प्रदान की । तत्पश्चात श्रीमती भावना आर्य ने ईश प्रार्थना प्रस्तुत की । सुश्री निधि आर्य ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किया तथा " हमें ईश्वर ने मनुष्य योनी किस महान उद्देश्य के लिए प्रदान की और हम कहां भटक रहे " विषय पर अपनी बात रखी । कवित्री बिंदु पंचोली और तृप्ति मिश्रा ने सुंदर कविताएं प्रस्तुत की । सुश्री सुनिधि आर्य ने यज्ञ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया । डॉ उषा किरण त्रिपाठी ने वेदों की उत्पत्ति और उनके प्रकार पर महत्वपूर्ण जानकारी दी । श्रीमती गीता आर्य ने संस्कृति के संस्कारों से बच्चों को भी जोड़ने पर बल दिया । कार्यक्रम का समापन अंतर्राष्ट्रीय वैदिक वक्ता प्रकाश आर्य के आध्यात्मिक उद्बोधन से हुआ । आपने कहा कि मनुष्य ईश्वर के सही ज्ञान वेद को छोड़कर वेदना में जी रहा है । राम और कृष्ण का जीवन वेदमय था । हम राम और कृष्ण को तो मानते है और उनके भक्त बनते हैं लेकिन उनके आदर्शों को आत्मसात नहीं करते । यही धर्म की विडंबना है । इस कार्यक्रम महू , कोदरिया , धारनाका , किशनगंज आदि स्थानों से महिलाएं उपस्थित हुई । कार्यक्रम में पुष्पा पाटीदार , सरोज शर्मा , सरिता नेनावा , रेखा गोयल , अंशु दुबे आदि उपस्थित रहीं । आभार प्रदर्शन आर्य राधेश्याम बियाणी ने किया ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*