*खेत के विवाद के कारण अश्लील गॉलीया देते हुवे दँराते से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले पति-पत्नी को 06-06 माह का कारावास*

जन जागृति संगम न्यूज 


मनासा। श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा खेत विवाद के कारण पति-पत्नी के साथ दँराते से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पति-पत्नी (1) रोडीबाई पति सुरजमल भील, उम्र 55 वर्ष तथा (2) सुरजमल पिता कचरू भील, उम्र 60 वर्ष, दोनो निवासी-ग्राम टामोटी, तहसील मनासा, जिला नीमच को धारा 324/34, 294, 506(2) भारतीय दण्ड संहिता, 1860 अंतर्गत 06-06 माह के कारावास व कुल 600-600रू जुर्माने से दण्डित किया।

श्री अरविन्द सिंह थापक, एडीपीओ द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 9 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 19.02.2013 शाम के 6 बजे थाना कुकड़ेश्वर क्षैत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टमोटी चौराहा की हैं। घटना दिनांक को फरियादीया वरजीबाई बकरीयों को लेकर कुंवे पर जा रही थी कि चौराहे पर खेत के पुराने विवार के कारण दोनो आरोपीगण पति-पत्नी फरियादीया व उसके पति मन्नालाल के साथ अश्लील गॉलीया देते हुवे उसके दॅराते से मारपीट करते हुवे जान से मारने की धमकी देने लगे। घटनास्थल पर उपस्थित लोगो द्वारा बीच-बचाव किया गया, फिर फरीयादीगण द्वारा आरोपीगण के विरूद्ध घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना कुकड़ेश्वर पर की गई, जिस पर से अपराध क्रमांक 31/2013, धारा 324/34, 294, 506 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। विवेचना के दौरान फरियादीयागण का मेडिकल कराये जाने के बाद व चश्मदीद साक्षीगण के बयान लेकर शेष आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग-पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 

श्री अरविन्द सिंह थापक, एडीपीओ द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष विचारण के दौरान फरियादीगण व चश्मदीद साक्षीगण सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान करवा कर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुए उन्हें कठोर दण्ड से दण्डित किए जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा दोनो आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*