*जिले में औसत 1101.6 मि.मी. वर्षा दर्ज* एवं *नीमच में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आज से*
जन जागृति संगम
*जिले में औसत 1101.6 मि.मी. वर्षा दर्ज*
नीमच 23 सितम्बर 2022 जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक और 1101.6 मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में 851 मि.मी., जावद में 1365 मि.मी. एवं मनासा में 1089 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में औसत 1033 मि.मी. वर्षा हुई थी। नीमच में 974 मि.मी., जावद में 1057 मि.मी. एवं मनासा में 1068 मि.मी. वर्षा हुई थी। जिले में नीमच 23 सितम्बर 2022 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घण्टे में औसत 16.6 मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में 7 मि.मी., जावद में 25 मि.मी. एवं मनासा में 18 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
_______
*नीमच में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आज से*
नीमच 23 सितम्बर 2022 कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच में 24 से 26 सितम्बर 2022 तक 3 दिवसीय लिहसुन की उन्नत खेती, मूल्य संवर्धन तथा विपणन विषय एवं गुड एग्रीकल्चर प्रेक्टिसेस पर कृषक प्रशिक्षण किया जा रहा है। जिसमें जिले के 35 कृषक शामिल होगें वैज्ञानिकों द्वारा मृदा परीक्षण, उन्नत उत्पादन तकनीकी के बारे में विस् तृत चर्चा की जावेगी। लहसुन फसल में समन्वित पोषक तत्व के उपयोग के बारे में जानकारी दी जावेगी। उद्यानिकी विभाग की ओडीओपी योजना की जानकारी दी जावेगी। वैज्ञानिकों द्वारा लहसुन फसल का प्रसंस्करण करने के लिए कृषकों को विस्तृत जानकारी दी जावेगी। उप संचालक उद्यान नीमच ने किसानों से इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें