*आप की अन्नदाता सम्मान तिरंगा पदयात्रा 23 सितंबर को*पदयात्रा के बाद किसानो के सम्मान में देंगी ज्ञापन*
जन जागृति संगम
जीरन 21 सितंबर। आम आदमी पार्टी की अन्नदाता सम्मान तिरंगा पदयात्रा 23 सितंबर को प्रातः 8:00 बजे से शहीद चैनराम पाटीदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं परिवार जनों का सम्मान कर नयाखेड़ा से पदयात्रा प्रारंभ होगी जो की नया खेड़ा, कुचडोद , धोकलखेडा , जीरन के मुख्य मार्गो से होती हुई तहसील कार्यालय जीरन पहुंचेगी । जहां पर किसानों के सम्मान में विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन दिया जाएगा ।आपके विधानसभा प्रभारी नरेंद्र पाटीदार ने जानकारी में बताया कि उक्त पदयात्रा क्षेत्रीय संगठन सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में एवं जिलाध्यक्ष अशोक सागर विशेष अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे। आपके अजजा प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारी तुलसीराम मेघवाल ने अधिक से अधिक आप साथियों एवं किसानों से अन्नदाता सम्मान तिरंगा पदयात्रा में सहभागिता दर्ज कराने का अनुरोध किया है ।
नरेंद्र कुमार पाटीदार
मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी
9425108265
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें