*एन एस एस डे पर हुवे विवाद पर बजरंगदल ने दिया 24 घण्टे का अल्टीमेटम -मनासा*


जन जागृति संगम न्यूज़ 
नीमच 
डॉ . बबलू चौधरी


एन एस एस डे के दिन आर वी कॉलेज मनासा में उत्सव मनाया जा रहा था,जिसमें छात्रों द्वारा रंगोली बनाई गई उस रंगोली में सभी धर्म के चिन्ह बनाए गए जिसमें हिंदू धर्म के चिन्ह के साथ छेड़छाड़ की गई ओर उसे बिगाड़ा गया,जिससे हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की मनसा से की गई जिसकी जानकारी बजरंगदल को लगी ,,,बजरंगदल के कार्यकर्ता इस विवाद को लेकर प्राचार्य से मिले एवं बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने इस विषय पर बड़ी गंभीरता से चर्चा की गई 


एवं 24 घंटे का सख्त अल्टीमेटम दिया गया कि ऐसा करने वालों को तुरंत दायित्व मुक्त की कार्यवाही की जावे एवं आगे से किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधियां या घटना घटित ना हो अन्यथा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को इस मामले को अपने हाथ में लेना पड़ेगा ,


जिसमें जिला सह मंत्री समरथ बागवान ने कड़े शब्दों में कहा कि हिन्दू धर्म के विषय मे किसी भी प्रकार की कोई भी ऐसी बात या हरकत बर्दाश्त नही की जावेगी जिससे हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचे अन्यथा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल छोड़ेगा नहीं।


उक्त बात पर प्राचार्य श्री धाकड़ ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं कल तक उक्त कार्यक्रम के एन एस एस प्रभारी को तुरंत मुक्त कर दूँगा,और आगे ऐसी कोई घटना न हो ऐसा प्रयास पूरा करूंगा,,!
इस अवसर पर विहिप प्रखण्ड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा ,बजरंग दल प्रखण्ड सयोजक राहुल कुशवाह, सहसयोंजक सर्वेश झवर, विद्यार्थी प्रमुख डीके बैरागी, नगर उपाध्यक्ष गोलू राठौर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु