*30 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार*
*जन जागृति संगम न्यूज़ जगदीश राठौर*
रतलाम जिले के बड़ौदा में हार्ड वेयर व्यापारी ताहिर हुसैन बोहरा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल कॉल कर धमकाते हुए ₹30 लाख की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने जावरा सीएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार के निर्देशन में 2 टीमें गठित की गई। पुलिस टीम साइबर सेल आधुनिक सूचना तकनीक और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली । आरोपियों से 4 फर्जी सिम, मोबाइल, नकली पिस्टल का इंतजाम किया और इस गिरोह में से एक आरोपी ने मोबाइल लगाकर व्यापारी से ₹30 लाख की मांग की। पुलिस द्वारा गिरफ्तार एक आरोपी पर रतलाम माणक चौक पुलिस थाने पर वर्ष 2021 में धारा 363 एवं 366 में अपराध दर्ज है । गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं इस्माइल पिता असलीम मेवाती 23 वर्ष ग्राम ललियाना थाना बड़ावदा जिला रतलाम, अरबाज पिता फरीद शाह 26 वर्ष निवासी बड़ावदा जिला रतलाम , शाहरुख पिता जाफर मेवाती 26 वर्ष जबरन कॉलोनी नागदा जिला उज्जैन, आलम पिता जाफर मेवाती 29 वर्ष निवासी आलोट जिला रतलाम, दशरथ पिता रामलाल मालवीय आयु 19 वर्ष थाना झारडा जिला उज्जैन। पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन, उप निरीक्षक कांतिलाल सोनारथी के अलावा ओमप्रकाश जाट, जयंती लाल पाटीदार, कमल गुर्जर, श्रीकांत, श्रवण सिंह भाटी, मनमोहन शर्मा ,विपुल भावसार व मयंक व्यास की अहम भूमिका रही ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें