*जावरा विधानसभा के ग्राम हतनारा एवं पिपलिया जोधा में एक करोड़ की लागत से दो स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत*
*जन जागृति संगम न्यूज़ जगदीश राठौर*
जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास कर रहे विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के आग्रह को स्वीकार करते हुए राज्य शासन ने दो उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिनकी लागत लगभग एक करोड़ रु होगी।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विगत वर्षों से निरंतर प्रयास कर रहे है।मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी से भेंट करने के अलावा विधानसभा में मांग उठाने के फलस्वरूप क्षेत्र में 13 स्थानों पर लागभग 6 करोड़ 44 लाख रु की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन की स्वीकृति मिली।इसके अलावा 5 करोड़ 73 लाख रु की लागत से रिंगनोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति भी मिली।
डॉ पांडेय के इन्ही प्रयासों के फलस्वरूप विधानसभा क्षेत्र में पिपल्याजोधा एवं हतनारा में उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।लगभग 50 -50 लाख रु की लागत से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन सर्व सुविधा युक्त होकर हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में कार्य करेगा। पूर्व में हनुमंतिया, सुजापुर, उम्मेदपुरा, चिपिया, हसनपालिया, आंबा, माऊखेड़ी, झालवा, बहादुरपुर, बिनोली, मोरिया, मीनाखेड़ा व रोला में उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति मिली ।जावरा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 15 उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों की सौगात मिलने पर क्षेत्र में हर्ष है।
विधायक डॉ पांडेय ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री श्री चौहान,व स्वास्थ्य मंत्री श्री चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें