*कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की सभी तैयारियां पूरी, गुप्त रहेगी मतदान प्रक्रिया : 17 को मतदान और 19 को परिणाम घोषित होंगे*


 
*जन जागृति संगम न्यूज़*

*जगदीश राठौर*


नई दिल्ली /अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए उलटी गिनती अब शुरू हो गई है. इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है।  17 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।. इस चुनाव के लिए मतपत्र और मतदान पेटियां तैयार हो चुकी है, जिसे देश भर के विभिन्न राज्यों में फैले 38 पोलिंग स्टेशनों पर भेजा जा रहा है। वहीं कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में गुप्त मतदान होगा और यह पता नहीं लगाया जा सकता कि किसने किसे वोट दिया या किस राज्य से किसी उम्मीदवार को कितने वोट मिले. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्राधिकरण ने यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया है कि दोनों उम्मीदवारों के लिए समान अवसर हो. मिस्त्री ने इस दौरान वोटिंग की पूरी प्रक्रिया और तौर-तरीकों की जानकारी देते हुए बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स की झलक भी दिखाई. मिस्त्री ने यह भी कहा कि वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की एजेंट की मौजूदगी में मतपेटियों को सीलबंद किया जाएगा और फिर संबंधित राज्यों के निर्वाचन अधिकारी इन पेटियों को लेकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे. उन्होंने बताया, ‘मतगणना से पहले उम्मीदवारों की मौजूदगी में मतपेटियों की सील को खोला जाएगा और सभी मतपत्रों को मिलाया जाएगा.’ उनके अनुसार, कांग्रेस मुख्यालय में ही स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया, जहां मतपेटियां रखी जाएंगी ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*