*3 करोड़ 59 लाख की लागत से बनेगा चपलाना से बड़कुआ मार्ग होगा डामरीकरण* *सांसद गुप्ता और विधायक मारू ने किया भूमिपुजन*

जन जागृति संगम न्यूज 

*नीमच*
*ड्रा.बबलु चौधरी*


मनासा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चपलाना से बड़कुआ का मार्ग 3 करोड 59 लाख 62 हजार रूपए की लागत से बनेगा। सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने इसका भूमिपुजन किया।


चपलाना से बड़कुआ सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विधायक मारू ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से लिया और लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण की स्वीकृति कराई। करीब 3.63 किमी लंबी सड़क के लिए 3 करोड 59 लाख 62 हजार रूपए की राशि जारी की गई। राशि जारी होने पर विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पुरी कर वर्क आर्डर जारी किया गया। शुक्रवार की शाम सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक माधव मारू के मुख्य आतिथ्य में चपलाना में समारोह का आयोजन हुआ। यहां उक्त सड़क का भूमिपुजन किया गया। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य टीना परमेश्वर दडिंग, भाजपा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी, सरपंच गुड्डीबाई गणपत कुशवाह उपस्थित रहे। सांसद गुप्ता ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुआ सड़क निर्माण का कार्य गुणवक्ता वाला हो। विधायक मारू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों को डामरीकरण सड़क की सौगात मिलने पर बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपसरपंच गणपत कुशवाह, पूर्व सरपंच राजू दडिंग, सत्यनारायण मंडवारिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम लाल वसीटा,  कन्हैयालाल रावत बड़कुवा सरपंच शंकर लाल गुर्जर, मोखमपुरा सरपंच कमल मालवीय,आशीष सारडा, घनश्याम मोरी, जनपद सदस्य विजय शर्मा, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*