*अवैध शराब को लेकर मनासा पुलिस की ग्राम हाडीपिपल्या डेरो में दबिश 7000 लीटर लहान नष्ट कर तीन आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज*
जन जागृति संगम
डॉ बबलू चौधरी
वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा नशामुक्ती, अवैध शराब, मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी / निर्माण रोकने व कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री एसएस कनेश व एसडीओपी महोदय मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा केएल दांगी व उनकी टीम द्वारा हाडीपिपल्या गांव के दोनों बांछडा डेसे में दबिश देकर नाले के पास से करीब 7000 लीटर लहान नष्ट की जाकर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है।
थाना मनासा पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम हाडी पिपल्या बांछड़ा डेरा में कुछ लोग नाले के पास अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब बनाने वाले है तथा हाथ भटटी की कच्ची शराब बेचने जा रहे है सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना मनासा पुलिस द्वारा हाडी पिपल्या बांछडा डेरो में दबिश देकर नाले के पास से 7000 लीटर करीब लहान नष्ट की गयी तथा अन्य स्थान से तीन आरोपीयों से हाथ भटटी से बनी अवैध कच्ची शराब कुल 21 लीटर जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। नशामुक्ति हेतु जनसंवाद भी किया गया है जिसमें बाछडा डेरे के उपस्थित व्यक्तियों को नशा से दूर रहने और डेरे को नशामुक्त बनाने हेतु समझाईश दी गई। नाम आरोपी
01. चंदा पति गुना बांछडा उम्र 40 साल नि. हाडीपिपल्याडेरा
02. मन्नालाल पिता हजारी बंजारा उम्र 50 साल नि, जुनामालाहेडा
03. गोपालसिंह पिता प्रतापसिंह राजपुत 45 साल नि0 खेडली कच्ची हाथ भट्टी से बनी शराब 21 लीटर जप्त मश्रुका
पुलिस टीम इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक केएल दांगी, उनि0 फतेहसिंह आंजना, उनि० आजाद खान, सउनि० दिवानसिंह, सउनि० भोपालसिंह, सउनि रमेश मोरी, सउनि० महेश गिरोटीया, प्रआर विजय गुनेरा, प्रआर राजकुमार यादव, प्रआर नरेन्द्र नागदा, प्रआर लालसिंह, प्रआर मंगलेश यादव, प्रआरचालक विनोद शर्मा आर श्यामसिंह आर लोकेश चोधरी, आर लोकेश मालवीय, आर विनोद भाटी, आर सुनिल प्रजापति, आर विरम धनगर, आर अनिल असवार, मआर खुशबु जाटव, मआर कुमकुम, मआर शेफाली पाटीदार, मआर प्रिया पाटीदार का विशेष योगदान रहा है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें