*केन्द्रीय उड्ययन मंत्री सिंधियाजी का साबिर मसूदी ने किया धन्यवाद ज्ञापित* जल्द ही नीमच मे देश का सबसे बड़ा पायलेट ट्रेनिग सेन्टर शुरू होने हेतु → युवाओं के सपनों की उड़ान को पंख लगाने के लिये स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार ले रूचि*
जन जागृति संगम न्यूज
→ नीमच की शान सीआरपीएफ की लाज रखने हेतु जनप्रतिनिधि को मिले इच्छाशक्ति*
नीमच/ विगत दिनों स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों मे प्राथमिकता के साथ नीमच हवाई पट्टी के विकास के लिये सासंद का सोतेला व्यवहार शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था जिसमे जिले के जनप्रतिनिधियों को मुकदर्शक बताते हुए पूर्व पार्षद हाजी साबिर मसूदी ने आरोप चस्पा किये थे। शहर की पुरानी पहचान नीमच हवाई पट्टी की दुर्दशा और उसके विकास को लेकर मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सासंद मंदसौर प्रेमी सुधीर गुप्ता ने नीमच को हवाई पट्टी को दूध में से मक्खी निकालने की तर्ज पर अनदेखा किया गया था। जिसको लेकर पार्षद साबिर मसूदी ने अपने एक प्रेस नोट के माध्यम से नीमच हवाई पट्टी की विशेषता का उल्लेख करते हुए इस पर ध्यान देने हेतु मांग की थी। समाचार प्रकाशित होने के तत्काल बाद माननीय केन्द्रीय मंत्री सिंधियाजी को समाचार पत्रों की कटिंग भेजी थी जिसके कुछ समय बाद ही नीमच हवाई पट्टी को आगामी अक्टुबर महीने तक देश के सबसे बड़ा पायलेट ट्रेनिग सेन्टर बनाने हेतु कार्यवाही शुरू करने के सम्बंध मे पार्षद साबिर मसूदी ने सभी समाचार पत्रों के साथ ही केन्द्रीय उड्ययन मंत्री सिंधियाजी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जल्द ही इस दिशा मे काम करने की मांग करते हुए कहा कि श्रीमत महाराज ने जब-जब भी नीमच चरण पखारे है तब तब उन्होंने नीमच से सिंधिया परिवार का पारिवारिक आत्मिय रिश्ता होने का उख किया है और उस रिश्ते के तहत अब महाराज से ये गुजारिश है कि आप अपने रिश्तो को नीमच से बरकरार रखते हुए तो ग्वालियर रिसायत के राजघराने से जुडी ये नीमच की धरती और यहाँ की मिट्टी में जन्म लेने वाले वाशिदे आपसे ज्यादा कुछ नहीं मांग रहे हे महाराज जो आपके अधिकार क्षेत्र में है जिस विभाग के आप केन्द्रीय मंत्री है उसके चलते नीमच की जनता सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में स्थित हवाई पट्टी के लिये अपना हक मांगने के लिये लालयित है। जो हमे उम्मीद है कि आप अपने पूजनीय पिताजी दिवंगत महाराज माधवरावजी सिंघियाजी के सपनों को पूरा करने हेतु अपनी और से जल्द ही इस पहल को अंजाम दे कि दिवंगत महाराज को सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित हो।
पूर्व पार्षद हाजी साबिर मसूदी ने बताया कि केन्द्र की योजना के तहत जो अनुकूल हवाई पट्टीयां एवं एरोड्रम है वहाँ पायलेट ट्रेनिंग सेन्टर निजी एविवेशन कम्पनियों के माध्यम से प्रारम्भ किये जा रहे है। किन्तु नीमच विरोधी मंदसोर प्रेमी सासंद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर मे हवाई पट्टी की आवश्यकता न होने के बावजूद केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की जन्मस्थली नीमच की हवाई पट्टी जो कि बिटिश हुकूमत के दौर की है और नीमच हवाई पट्टी का रनवे भी काफी लम्बा होने के साथ यहाँ का वातावरण अनुकूल है व नीमच की आबो हवा और यह की जमीन का समतलीकरण इंदौर की तरह है। तथा हवाई पट्टी का क्षेत्र भी काफी लम्बा चौड़ा है जिससे की यहाँ काफी अच्छा एयरपोर्ट बनने की संभावना बनती है। साबिर मसूदी ने केन्द्रीय उड्ययन मंत्री से अपने प्रेस नोट के माध्यम से मांग की है कि नीमच मे संभावना को देखते हुए केन्द्र की योजना के तहत एक अच्छा एयरपोर्ट बनाने की दिशा मे काम किया जाए व यहाँ से एयरटेक्सी की सुविधा भी शुरू होती है तो लोगों को इंदौर, उदयपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
हाजी मसूदी ने बताया कि अभी हाल ही मे प्रदेश के मुख्यमंत्री मामा शिवराजसिंह चौहान ने मंदसौर को उड़ान योजना में शामिल करने हेतु स्वयं आगे रहकर वहाँ के विधायक यशपालसिंह सिसोदिया को अवगत कराया है तो नीमच से मामा शिवराजसिंह चौहान क्यों भेदभाव कर रहे है। माननीय मुख्यमंत्री को मालूम होना चाहिए कि नीमच की हवाई पट्टी पर आपके भी कदम पड़े है और आपने भी देखा है कि रनवे के हिसाब से काफी व्यवस्थित हवाई पट्टी नीमच की है तो इसे उड़ान योजना में शामिल करने में क्या दिक्कत है यदि मामा का यह भेदभाव नीमच के साथ रहा तो ये नीमच की जनता के साथ कुठारघात माना जायेगा इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
हाजी मसूदी ने बताया कि अभी हाल ही मे चाईम्स एविवेशन की टीम ने नीमच हवाई पट्टी का सर्वे किया तो इसको पायलेट प्रशिक्षण के लिये बेहतर बताते हुए सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कम्पनी और केन्द्रीय नागरिक उड्ययन विभाग के बीच जो चर्चा चली है उससे नीमच में भी पायलेट ट्रेनिंग सेन्टर शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। जिसके लिये भी मसूदी ने कम्पनी और विभाग को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जल्द ही नीमच को यह सौगात देने की मांग की है।
हाजी मसूदी ने बताया कि जब चाईम्स एविवेशन के अधिकारियों ने नीमच की हवाई पट्टी का अवलोकन कर निचोड निकाला तो रिजल्ट सामने आया कि मध्यप्रदेश के सागर में जो सबसे बड़ा पायलेट ट्रेनिंग सेन्टर चल रहा है उसकी तुलना में देश का सबसे बडा पायलेट ट्रेनिंग सेन्टर नीमच में विकसित करने की संभावना बनी है। जिसमे स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार के सहयोग की अपेक्षा नीमच के वाशिदे करते है।
हाजी मसूदी ने बताया कि नीमच की जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए स्थानीय प्रशासन एवं जिले के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि नीमच की आन, बान, शान सीआरपीएफ की लाज रखते हुए इस दिशा मे जल्द ही रूचि दिखाते हुए नीमच को यह सौगात देने हेतु आगे आए। तभी देशभर के युवाओं को अपने सपने साकार करने के लिये नीमच हवाई पट्टी से पायलेट बनने के लिये उड़ान भरनी होगी। और उनके सपनो को पंख लगाने के लिये जनप्रतिनिधियों को हर हाल मे अपनी इच्छा शक्ति को आगे लाना होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें