अहमदाबाद से करौली के लिए जा रही निजी बस डिवाइडर से टकरा पलटी खाई*

जन जागृति संगम न्यूज़

*राजस्थान*

*डॉ बबलू चौधरी*


अजमेर जिले के जवाजा में तेज गति से आ रही एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे बस में सवार करीब पचास सवारियों में से चालीस सवारियों को चोट आई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकाला और अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  जवाजा थाने के एएसआई कन्हैयालाल ने बताया कि रात करीब तीन बजे अहमदाबाद से करौली के लिए जा रही निजी बस तेज रफ्तार के चलते डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद सवारियां बड़ी मुश्किल से बाहर निकली। इसी बीच सूचना मिलने पर जवाजा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चोटिल हुई करीब 40 सवारियों का जवाजा अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाया और जब्त कर लिया । ड्राइवर की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी मानवेन्द्रसिंह ने बताया कि फिलहाल बस जब्त कर ली है और कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*