*रामायण महा ग्रंथ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव*


*जनजागृति संगम न्यूज़*
 
*जगदीश राठौर*

 इंदौर /शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 9 अक्टूबर 2022 को इंदौर महा पूर्णिमा को महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन इंदौर नगर में किया गया। 


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर नगर विधायक क्षेत्र क्रमांक 2 के  रमेश मेंदोला उपस्थित रहे । नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय महामंत्री कोमल सिंह  नरवरिया, नमो नमो मोर्चा भारत के इंदौर नगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष  सुरेश  लाहौरे उपस्थित रहे ।



कार्यक्रम की शुरुआत में महर्षि वाल्मीकि  की आरती के पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। महर्षि वाल्मीकिजी का जीवन सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं जो की एक नई दिशा और नव ऊर्जा प्रदान करता है। एक डाकू से महर्षि बनने का सफर प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति के परिणाम स्वरुप ही सफल हो पाया है । विश्व में उनका भक्तिमय जीवन अनंत काल तक भारतीयों के मस्तिष्क में उनके प्रति श्रद्धा और भक्ति के रूप में व्यक्त होता रहेगा।


इस अवसर पर मजदूरों को नगर विधायक इंदौर  रमेश  मेंदोला द्वारा मजदूरों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। इंदौर नगर के सभी आमजन की उपस्थिति में इस आयोजन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*