*मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री करवाचौथ का पर्व मनाया*

*जन जागृति संगम न्यूज़* 

*जगदीश राठौर*


भोपाल /मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। श्रीमती साधना सिंह ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की तथा परंपरा अनुसार छलनी के माध्यम से चंद्रमा और पति श्री शिवराज सिंह चौहान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व पति-पत्नी ने विधि-विधान से निवास पर करवा माता की पूजा की। करवा माता की कथा का वाचन हुआ। करवा चौथ का व्रत पति की लम्बी और कष्ट रहित पूर्ण आयु की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संदेश में कहा कि करवा चौथ पर्व परस्पर प्रेम, सम्मान और सामंजस्य का प्रतीक है। यही भाव आत्मसुख प्रदान कर परिवार की प्रगति एवं उन्नति का मार्ग सुगम बनाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज करवा चौथ के शुभ अवसर पर आप सभी अपने जीवनसाथी एवं परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प लीजिए। यह प्रयास आपके साथ नई पीढ़ी को भी सकारात्मक वातावरण प्रदान कर आनंदमय जीवन का आधार बनेगा।

ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और जन जागृति संगम से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*