*ज्योतिरादित्य सिंधिया हो सकते हैं भारतीय जनता पार्टी से अगले मुख्यमंत्री उम्मीदवार*

जन जागृति संगम न्यूज 

नीमच
*डॉ.बी.चौधरी*


सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अगले विधानसभा चुनाव में सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने की संभावना है। जनआशीर्वाद यात्रा के पूर्व ही इस विचार पर भाजपा का मंथन हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में शिवराज सरकार के प्रति लोगों के मन में फैली नाराजगी को दबाने के लिए सिंधिया को आगे करना जरूरी है। वैसे, जनआशीर्वाद यात्रा पिछले दो विधानसभा चुनाव में ऐन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उज्जैन से निकालते रहे हैं। सिंधिया भाजपा को मिले ऐसे नेता हैं, जिनकी जितनी अच्छी छवि कार्यकर्ताओं में है, उससे ज्यादा जनता में है। जनता उनके रूप में एक कुशल प्रशासक, सौम्य राजनीतिज्ञ की छवि देखती है, जिसके पास अपना एक बेहतरीन विजन है, जो प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिंधिया को बतौर सीएम
प्रोजेक्ट करने की रूपरेखा बनाई है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस पर मंथन कर चुके हैं और जनआशीर्वाद यात्रा इसी का आगाज है। दरअसल, वर्तमान शिवराज सरकार से लोगों के मन में गहरी नाराजगी है। कोरोना काल में सरकार कोई ठोस प्रबंध नहीं कर पाई और कल भोपाल में बेरोजगारों पर लाठियां भी चलवाई गई। पार्टी के नेता मानते हैं कि इससे सरकार की प्रतिष्ठा कम हुई है और यदि अगला चुनाव जीतना है, तो सिंधिया को आगे लाना होगा। इसी के तहत ये यात्रा निकाली जा रही है। ग्वालियर चंबल तो सिंधिया का गढ़ है ही, मालवा निमाड़ में कमजोर
*शिवराज के केंद्र में जाने की संभावना*
पार्टी सूत्रों का कहना है कि शिवराजसिंह चौहान को केंद्र में कोई महत्वपूर्ण पद दिया जाएगा। वे सरकार में मंत्री हो सकते हैं या फिर उन्हें संगठन में कोई पद देकर दो राज्यों का प्रभारी बनाया जा सकता है। उनके जैसे बहुत अच्छे वक्ता के लिए पार्टी में काफी जगह है। बंगाल समेत असम समेत अन्य राज्यों में वे इसका प्रदर्शन कर चुके हैं।
स्थिति के कारण सिंधिया का यात्रा कार्यक्रम यहां का तय किया गया है। सिंधिया को मिल रहे जबर्दस्त जनसमर्थन और कार्यकताओं के सपोर्ट से पार्टी के नेता गदगद हैं और उन्हें लग रहा है कि सिंधिया को आगे लाकर पार्टी चुनावी वैतरणी पार कर लेगी ये यात्रा पार्टी नेताओं की उम्मीदों पर खरी उतरी है और अब सिंधिया को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने में कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि कार्यकर्ता और आम जनता दोनों सिंधिया के साथ है। सिंधिया को उम्मीद से कहीं ज्यादा यात्रा का रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज इंदौर में भी सिंधिया को देखने, सुनने के लिए हजारों लोग सड़कों के दोनों ओर बरसते पानी में भी जुटे हैं तो इसका मतलब साफ है कि सिंधिया का क्रेज गजब का है और वो जनता की उम्मीदों की अगली किरण हैं। इसे ही दृष्टिगत रखते सिंधिया को अगले सीएम के रूप में लगभग तय कर लिया गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*