*डॉ विनोद राज दो प्रस्तुति के लिए विश्व शल्य चिकित्सा कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे*
*जनजागृति संगम न्यूज़*
*जगदीश राठौर*
रतलाम /शासकीय चिकित्सालय जावरा में पदस्थ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय एवं डॉ ज्योति उपाध्याय के दामाद डॉ विनोद राज को दो प्रस्तुति के लिए विश्व चिकित्सा कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया गया है ।
यह जानकारी देते हुए डॉ प्रकाश उपाध्याय एवं डॉ ज्योति उपाध्याय ने बताया कि डॉ विनोद राज कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय दे चुके हैं वर्तमान में इंदौर के कई सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सहायक अध्यापक शिशु शल्य चिकित्सक पद पर पदस्थ हैं सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित होने के पूर्व आपने लीलावती हॉस्पिटल मुंबई में शिशु विज्ञान में करीब 6 वर्ष काम कर डीएनबी की डिग्री हासिल की तत्पश्चात डॉक्टर विनोद राज ने गोवा मेडिकल कॉलेज से सीनियर रेसीडेंसी की।
अपने अध्ययन काल में आपने दिल्ली में आयोजित पीडियाट्रिक सर्जरी विषय में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विगत वर्षों में डॉक्टर विनोद राज ने देश-विदेश में आयोजित सेमिनार एवं कान्फ्रेंस में शोध पत्र पढ़े जिसमें साउथ अफ्रीका में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस अति महत्वपूर्ण है । इस वर्ष भी प्राग चैकोइसतोवाकिया में आयोजित वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस अति महत्वपूर्ण है डॉ विनोद राज की आयु मात्र 33 वर्ष है ।
आपने बताया कि हमारी बिटिया डॉक्टर अनुभूति उपाध्याय इंदौर में ही मनोरोग चिकित्सक हैं वह अनुराग नगर एवं जंजीर वाला चौराहा पर अपनी निजी सेवाएं देती है । डॉक्टर अनुभूति उपाध्याय का चयन अपोलो हॉस्पिटल इंदौर एवं एन एच ए में भी मनोरोग चिकित्सक साइकेट्रिस्ट पद पर हो चुका है ।समस्त स्नेहीजन ने डॉक्टर विनोद राज एवं डॉक्टर अनुभूति उपाध्याय की उपलब्धि पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें