*अभिभाषक संघ के चुनाव का घमासान: अध्यक्ष पद हेतु 05 प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत :204 मतदाता मतदान करेंगे*


जन जागृति संगम न्यूज 
जावरा (जगदीश राठौर) अभिभाषक संघ जावरा के मुख्य चुनाव अधिकारी एसपी सोनी ने 02 वर्ष के लिए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष , सहसचिव एवं वाचनालय सचिव पद हेतु निर्वाचन की घोषणा की है ।  निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित जानकारी के अनुसार शनिवार 19 नवंबर को दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे । इसी दिन आवेदन पत्र की जांच के उपरांत सही पाए नामांकन पत्र की सूची का प्रकाशन किया जाएगा । 23 नवंबर को शाम 4:00 बजे तक नाम वापसी होगी और अंतिम सूची का प्रकाशन उसी दिन किया जाएगा । दिनांक 30 नवंबर को दोपहर 11:00 से 3:00 बजे तक मतदान होगा । इसी दिन शाम 4:00 बजे के पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे । निर्वाचन अधिकारी एसपी सोनी ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु 20 वर्ष उपाध्यक्ष एवं सचिव पद हेतु 15 वर्ष एवं अन्य पद हेतु 7 वर्ष की वकालत का  होना आवश्यक है । फार्म शुल्क अध्यक्ष पद हेतु ₹1500/ उपाध्यक्ष सचिव पद हेतु ₹1000/ एवं अन्य पद हेतु ₹500/ जमा करवाकर प्राप्त करें । एक व्यक्ति एक ही पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेगा । नाम वापसी  प्रत्याशी अथवा अधिकृत समर्थक  द्वारा की जाएगी । फार्म प्राप्त शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा ।   इस संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अभिभाषक गण जगदीश धाकड़, स्नेह मेहरा, विजय स्वर्णकार, अनीश खान एवं अजीजुद्दीन शेख कुल 05 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं । संभवत आज 19 नवंबर को करीब दो अथवा 3 नाम निर्देशन पत्र जमा हो सकते हैं । रतलाम जिले में जावरा अभिभाषक संघ में कुल 204 मतदाता यदि सर्व अनुमति नहीं बनी तो आगामी 30 नवंबर को अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*