*ग्राम रोला से ढोढर तक 10 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा में सैकड़ों कांग्रेसी में शामिल*

जन जागृति संगम न्यूज 
जावरा
ड्रा बबलु चौधरी 


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस जावरा द्वारा ग्राम रोला से ढोढर तक 10 किलोमीटर की  उप यात्रा का समापन शनिवार को ढोढर में हुआ 


पद यात्रा में रतलाम जिले के प्रभारी बंटी डाबी, कांग्रेस नेता डॉक्टर हमीर सिंह राठौर, युसूफ कडपा, डीपी धाकड़, राजेश भरावा, वरुण श्रोत्रीय, हिम्मत सिंह श्रीमाल, नीति राज सिंह, महेंद्र गंगवाल, सुजान कोचट्टा, रतलाम जिला महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना पुरोहित , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शशि श्रोत्रिय, जिला महामंत्री श्रीमती खान ताल, पूर्व पार्षद सलमा डेविड, यासमीन खान, ग्रामीण अध्यक्ष जगदीश मालवीय जावरा ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण राठौड़ के अलावा सैकड़ों कांग्रेस जन शामिल थे 


यात्रा के दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत श्रीमाल ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर मध्यप्रदेश में जो भी घटनाक्रम हुआ है इस मामले की केंद्र एवं राज्य सरकार को जांच करना तथा उनकी पूर्ण सुरक्षा करना चाहिए 


ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य युसूफ कडपा ने बयान दिया कि राहुल गांधी की देशव्यापी  यात्रा से कांग्रेसियों में काफी उत्साह है और उनकी यात्रा से देश में एक अच्छा संदेश जा रहा है जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा कहते हैं कि भाजपा ने ईडी, सीबीआई एवं मीडिया को कब्जे में करके देश को गुलाम बनाने का प्रयास किया है । नरेंद्र मोदी की नीतियों से गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर हो रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर एचएस राठौर का कहना है की उप यात्रा का जगह-जगह स्वागत अपूर्व उत्साह उप यात्रा की सफलता का द्योतक है । 


जावरा विधानसभा प्रभारी वरुण श्रोत्रीय मीडिया से कहा कि राहुल जी की पदयात्रा से देश में एक अलख जगा है, निश्चित रूप से भविष्य में इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे । आलोट मे यूरिया संकट को लेकर कांग्रेस विधायक मनोज चावला एवं नेताओं द्वारा पीड़ित एवं शोषित किसानों की बात करने गए थे  लेकिन भाजपा के इशारे पर मनोज चावला के खिलाफ द्वेषता पूर्वक मुकदमा दर्ज किया गया है । क्या कोई विधायक डकैती कर सकता है

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*