*प्रतापगढ़ /छोटी सादड़ी 304 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा की खेप जब्त अवैध डोडाचूरा तस्करी के दो आरोपियो को गिरफ्तार जब्त शुदा अ वैध डोडाचुरा की अन्तराष्ट्रीय कीमत 25 लाख रूपये आंकी जा रही है*

जन जागृति संगम 


राजस्थान पुलिस प्राथमिकताएं 2022 के क्रियान्वयन के क्रम मे  अनिल कुमार आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध सख्त एंव निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही व वाछित अपराधियो की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत  भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं  मनीष बडगूजर वृताधिकारी वृत छोटीसादड़ी के मार्गदर्शन में  दीपक कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना छोटीसादडी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.11.2022 को अवैध मादक पदार्थ 304 किलोग्राम डोडाचुरा

को जब्त कर दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण:-

दिनांक - 22.11.2022 को पुलिस थाना छोटीसादडी की टीम ने रात्री गश्त के दौरान गोमाना से बरकटी जाने वाले कच्चे रास्ते पर रात्री मे खेतो में टार्च की रोशनी में तीन व्यक्ति कट्टो को रखते हुए नजर आये। जिस पर पुलिस जाप्ता ने मोके पर जाकर घेरा दिया तो एक व्यक्ति मौके से भाग गया और मोके पर पकड़े दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम सुन्दर कुमावत पिता खमराज जाति कुमावत उम्र 25 साल निवासी गोमाना थाना छोटीसादडी व ललित पिता रामप्रसाद जाति मीणा उम्र 22 साल निवासी रम्भावली थाना छोटीसादड़ी जिला प्रतापगढ़ का होना बताया। मोके पर अवैध डोडा चुरा तस्करी के लिये इक्कठे किये गये कुल 15 कट्टो मे भरा 304 किलो ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त किया गया। मौके से भागने वाले की पहचान अर्जुनसिंह पिता देवीसिंह राजपूत निवासी गोमाना पुलिस थाना छोटीसादडी के रूप में की गई। जिसकी आस पास तलाश की गई। मगर रात्री का समय होने से कोई पता नही चल सका। अभियुक्त सुन्दरलाल कुमावत व ललित मीणा को धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अपराध में गिरफ्तार किया गया वगैरा पर प्र स 388 / 2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान  दीपक कुमार पु नि पुलिस थाना छोटीसादडी के द्वारा किया जा रहा है। प्रकरण मे भारी मात्रा में डोडा चुरा कहां से इक्कठा किया गया और कहा पर सप्लाई होना था। इस संबंध अनुसंधान किया जा रहा है।

उक्त नारी मात्रा में जन्तशुदा डोडाचूरा की कार्यवाही में  महेन्द्रसिह सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना छोटीसादडी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पुलिस टीम :-

01. दीपक कुमार पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना छोटीसादडी

02.  नरेन्द्रसिह उ.नि पुलिस थाना छोटीसादडी 03.  महेन्द्रसिंह स.उ.नि. पुलिस थाना छोटीसादडी (महत्वपूर्ण भूमिका)

04.  महेन्दराम कानि 578 पुलिस थाना छोटीसादडी 05. कमल कानि 05 पुलिस थाना छोटीसादडी

06 चन्द्रपालसिंह कानि 559 पुलिस थाना छोटीसादडी 107.  बिशनसिंह कानि 69 पुलिस थाना छोटीसादडी

08.  नेमीचंद कानि 149 पुलिस थाना छोटीसादडी

09. अशोक कुमार कानि 148 पुलिस थाना छोटीसादडी 10. श्री हनुमान कानि 135 पुलिस थाना छोटीसादडी

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*