*राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा : मावता में निकली पदयात्रा*
जन जागृति संगम न्यूज
जनजागृति संगम न्यूज़ जगदीश राठौर** रतलाम जिले के जावरा में आगामी राहुल गांधीजी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए जन जागरण को लेकर जावरा विधानसभा के ग्राम मावता से पदयात्रा प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होते हुए रेतीपुरा हनुमान मंदिर पर जाकर समापन हुआ । राहुल गांधी की यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधारने के लिए लोगों को उत्साहित किया ।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव मोहम्मद यूसुफ कडपा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. हमीर सिंह राठौर, कांग्रेस नेता राजेश भरावा, हिम्मत सिंह श्रीमाल,पार्षद पप्पू चारोड़िया, पार्षद कन्हैयालाल हाडा, आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें