*भानपुरा पुलिस की शराब तस्करो, शराबियो तथा जुआ सट्टा के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही*
जन जागृति संगम न्यूज
नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई कार्यवाही भानपुरा पुलिस द्वारा जुआ सट्टा के विरुद्ध की गई कार्यवाही
श्रीमान पुलिस अधीक्षक मन्दसौर श्री अनुराग सुजानिया जी के द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान तथा जुआ-सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर साहब एवं SDOP महोदय गरोठ श्रीमती सोनु परमार जी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में दिये गये दिशा निर्देशो से थाना भानपुरा टीम द्वारा अभियान के तहत कार्यवाही की गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
थानें के सउनि गिरजाशंकर शर्मा को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति सफेद रंग की मारुति ओमनी वेन एम.पी. 41.बी.सी. 1938 में एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा है मुखबीर सूचना पर हमराह फोर्स के रवाना होकर दबीश दी गई जिसके पास ओमनी वेन में 07 पेटी अवैध शराब मिली जिसमें आरोपी दिनेश पिता नारायण मीणा नि. गांधीसागर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 446/2022 धारा-34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्द कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से 07 पेटी शराब व मारुति ओमनी वेन एम.पी. 41.बी.सी. 1938 को विधिवत जप्त किया गया। न्यायालय पेश किया गया। जिसे जेल दाखील किया गया है।
कस्बे में जुआ सट्टा के संबंध में सूचना मिलने पर संबंधीत स्थानों पर टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर दबीश दी जाकर सट्टा चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाकर थाना भानपुरा पर अपराध क्रमांक 441/2022,442/2022,443/2022,444/2022,445/2022 धारा 4(क) ध्रुत विधान अधिनीयम में आरोपी क्रमश फरीद पिता निजामुद्दीन निवासी भानपुरा जगदीश पिता रूपचन्द्र जांगडे निवासी भानपुरा, अनवर हुसैन पिता सप्पु खाँ निवासी भानपुरा, रईश पिता हबीब खाँन निवासी भानपुरा, अशफाक पिता अनवर हुसैन निवासी भानपुरा प्रकरण पंजीबद्द कर प्रकरण न्यायालय में पेश किये गये।
थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर वाहन चैकिंग की जाकर शराब पिकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरुद्ध आज दिनांक तक कुल 13 प्रकरण धारा-185 एम. वी. एक्ट में कार्यवाही की जाकर प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किये गये जिनमें माननीय न्यायालय द्वारा वाहन चालकों को 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट लगानें, सिटबेल्ट पहननें, तथा ट्रेफीक नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई।
इंस्पेक्टर अवनीश श्रीवास्तव, एसएसपी बलवीर सिंह यादव, एसएसपी ममता अलवर, एसएसपी गिरजाशंकर शर्मा, एसएसपी सतीश ठाकुर, एसएसपी गोविंद सिंह यादव, एसएसपी जितेंद्र सिंह सिसोदिया, एसएसपी जितेंद्र सिंह सिसोदिया, एसएसपी। पुत्र राजकुमार शुक्ला, पी.आर. 288 सोनू ठाकुर, पीआर चालक अर्जुन सिंह, रु. 244 बाबूलाल अहीर, आर. 764 दिनेश कुमार, रु. 128 वकील दायमा, आर.891 हेमंत पाटीदार, रु. 308 लोकेश अहीर, रू.50 राजपाल सिंह का अहम योगदान रहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें