*अवैध गांजे और अफीम की फसल सहित पुलिस ने 8200 पौधे जब्त किये

जनजागृति संगम न्यूज़

*नीमच*

*ड्रा बबलु चौधरी*

जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही नीमच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऐसे 8 खेतों पर छापा मारा जहाँ अफीम और गांजे की अवैध खेती लहलहा रही थी, यहाँ से पुलिस ने गांजे के 8200 पौधे जब्त किये जबकि अफीम के पौधों पर कार्यवाही की जा रही है।
नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में व मनासा एसडीओपी यशस्वी शिंदे के नेतृत्व में मनासा थाना प्रभारी फतेहसिंह आंजना, रामपुरा थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद सहित टीम ने रामपुरा क्षेत्र के पालरा गाँव के पास 3 अवैध अफीम के खेत व सात अवैध गांजे के खेतों पर मारा छापा, पुलिस को यहां लाखों रुपये कीमत की अवैध खेती लहलहाती मिली।
बताया जा रहा है कि आज बुधवार को की गई कार्रवाई मादक पदार्थों की अवैध खेती के मामले में अब तक की सबसे बडी कार्रवाई  है। बता दें कि रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पालडा में अफीम और गांजे की अवैध खेती की सूचना पुलिस को मिली थी। भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी गई तो पुलिस अधिकारी भी हैरत में पड गए।

पुलिस को सात खेत गांजे के मिले जिसमें  गांजे के पौधे उगे हुए थे, वहीं तीन खेत अफीम के मिले जिसमें अफीम के पौधे उगे हुए थे, मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला है। पुलिस ने गांजे के 8200 पौधे जब्त कर लिए वहीं अफीम के पौधे को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है।

गौरतलब है कि करीब दस बीघा से अधिक जमीन पर गांजे और अफीम की खेती बोई गई थी। नीमच जिले में अब तक की यह बडी कार्रवाई बताई जा रही है। राजस्व रिकार्ड के अनुसार खेत मालिकों और अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है, यह भी पता लगाया जा रहा है कि पहले भी इस प्रकार की अवैध खेती तो नहीं की गई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*