*कालूखेड़ा । बकरी पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन*
जन जागृति संगम
*जगदीश राठौर*
कृषि विज्ञान केंद्र जावरा कालूखेड़ा द्वारा किसानों की आत्मनिर्भर क्षमता हेतु लाभकारी बकरी पालन पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया । यह प्रशिक्षण मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत केवीके सस्था प्रधान डा सर्वेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी सुशील कुमार के सहयोग से 3 दिनों तक प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें डॉक्टर सर्वेश त्रिपाठी ने किसानो को बकरी पालन पर बारीकियों से अवगत कराया ।
प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ सुशील कुमार पटेल ने आधुनिक बकरी पालन प्रायः सभी जलवायु में कम लागत, साधारण आवास, सामान्य रख-रखाव तथा पालन-पोषण के साथ संभव है। इसके उत्पाद की बिक्री हेतु बाजार सर्वत्र उपलब्ध है। इन्हीं कारणों से पशुधन में बकरी का एक विशेष स्थान है।
कार्यक्रम के समापन में समस्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं पिपलोदा पशु चिकित्सा अधिकारी डा मनीष कुमार अहिरवार के द्वारा वितरित किए गए । इस कार्यक्रम में केवीके के वैज्ञानिक डॉ बरखा शर्मा डा चतराराम काँटवा, डा रामधन घसवा, डा रोहतास सिंह भौदरिया, डा जीपी तिवारी, डा शीषराम जाखड़, मनोज कुमार रजक, अनिल उपाध्याय निरंजन नाथ आदि उपस्थित रहे। जिले के अलग-अलग विकास खंडों के 40 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण का लाभ लिया।


बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएं