*ट्रकों की हेरा-फेरी कर धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी,क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराए*
जन जागृति संगम न्यूज
आरोपियों के द्वारा गुजरात के थाना छोटा उदयपुर के प्रकरण में 05 ट्रकों (कीमत करीब 1.5 करोड़) की हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने पर पंजीबद्ध अपराध में, आरोपी चल रहे थे फरार!झूठ बोलकर ट्रक मालिक से ट्रको को कम पैसों का डाउनपेमेंट कर एग्रीमेंट करके,किश्त न भरते हुए ट्रक को अन्य व्यक्तियों को बेचकर करते थे ठगी!पूछताछ में आरोपियों के द्वारा उज्जैन, रतलाम सहित कई शहरों में इसी तरह से सस्ते दामों पर ट्रक लेकर किश्त न भरते हुए उन्हें राज्य के बाहर बेचना किया स्वीकार!
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है! जिसमें अन्य बड़े खुलासे होने की संभावना है!फरार आरोपियों को घेराबंदी कर (1)शाहनवाज पिता सादिक खान निवासी-तराना जिला उज्जैन(2)अब्दुल गफ्फार पिता महम्मद इस्माइल निवासी विजय पैलेस राजेंद्र नगर इंदौर को पकडा!....RD

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें