कलाल समाज के नागरिक पहुंचे कलेक्टर कार्यालय सौंपा ज्ञापन* __ *दबंगों पर कार्यवाही की मांग*

जन जागृति संगम न्यूज़


*नीमच*

*ड्रा बबलु चौधरी*

नीमच जिले के ग्राम मोड़ी में विगत दिनों हुए जमीनी विवाद में हत्या के मामले में हत्या करने वाले लोगों के परिजनों द्वारा पीड़ित पक्ष को डराया धमकाया जा रहा है। दबंग और अपराधियों से राहत दिलाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को जायसवाल समाज ने पीड़ित पक्ष के समर्थन में कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि नायब तहसीलदार पिंकी साठे को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि जायसवाल समाज के स्वर्गीय जगदीश पिता भेरूलाल जायसवाल निवासी ग्राम मोड़ी तहसील जावद में 16 अक्टूबर 22 को रघुनाथसिंह पदमसिंह बिजेश कुंवर सुगनाबाई बापुसिंह द्वारा हत्या कर दी गई थी।
जगदीश की पत्नी मुन्नीबाई पर भी प्राणघातक हमला किया गया थ। इस पर जावद पुलिस द्वारा हत्या करने एवं हत्या की कोशिश करने का प्रकरण पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त व्यक्तियों द्वारा गांव की भूमि को लेकर विवाद किया गया था। इस संबंध में पूर्व में भी जिला प्रशासन को शिकायत की गई थी। वर्तमान में गिरफ्तार बापूसिंह की पत्नी, अनूपसिंह की पत्नी तथा बापूसिंह के पुत्र द्वारा स्वर्गीय जगदीश के परिजनों को डराया धमकाया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि उपरोक्त दबंगइयों द्वारा जो अवैध अतिक्रमण कर निर्माण आदि कर रहे हैं उन्हें तोड़ा जाए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*