*मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत नगरीय निकाय एवं पंचायतों में शिविरों का आयोजन*

जिला जनसम्पर्क कार्यालय नीमच (म.प्र.)

समाचार

नीमच 24 नवम्बर 2022 मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता एंव महत्वाकांशी योजना है। योजना के तहत 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने के लिए रिटेल ट्रेड एंव सेवा क्षेत्र की परियोजना के लिए 50 हजार से 25 लाख रुपये तथा वि.निर्माण श्रेणी की ईकाई स्थापना के लिए 50 हजार से 50 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रदेश के सुक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओम प्रकाश सखलेचा के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में नीमच जिले में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत अधिकाधिक युवाओं को स्वंय का उदयम स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराने के लिए जिले में विभिन्न 24 स्थानों पर स्वरोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वरोजगार शिविर नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित किये जा रहे है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार ग्राम पंचायत जावी में 25 नवम्बर, कनावटी में 30 नवम्बर, रेवली देवली में एक दिसम्बर नगर पंचायत भवन जीरन में 2 दिसम्बर पंचायत भवन सावन में 7 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से स्वरोजगार शिविर आयोजित किये जा रहे है।

इसी तरह ग्राम पंचायत भवन गिरदौड़ा में 8 दिसम्बर, बोरखेडी पानडी में 9 दिसम्बर, नगर पंचायत भवन मनासा में 14 दिसम्बर नगर पंचायत भवन रामपुरा में 15 दिसम्बर नगर पंचायत भवन कुकडेश्वर में 16 दिसम्बर ग्राम पंचायत भवन पिपलियारावजी में 21 दिसम्बर, चन्द्रपुरा में 22 दिसम्बर भाटखेड़ी में 23 दिसम्बर, पिपलियाघौटा में 28 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से स्वरोजगार शिविर आयोजित किये जा रहे है।

मुख् यमंत्री उदयम क्रांति योजना के तहत नगर पंचायत भवन जावद में 29 दिसम्बर नगर पंचायत भवन सिंगोली में 30 दिसम्बर 2022 नगर पंचायत भवन नया गॉव में 4 जनवरी 2023 ग्राम पंचायत भवन झांतला में 5 जनवरी, ग्राम पंचायत भवन खोर में 6 जनवरी, नगर पंचायत भवन रतनगढ़ में 11 जनवरी नगर पंचायत भवन सरवानिया महाराज में 12 जनवरी एवं नगर पालिका क्षेत्र नीमच के टाउन हॉल नीमच में 13 जनवरी 2023 को प्रातः 11 बजे से स्वरोजगार शिविर आयोजित किये जा रहे है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गुरुप्रसाद ने जिले के अधिकाधिक युवाओं से मुख्यमंत्री उदयम क्रांति योजना के तहत आयोजित इन स्वरोजगार शिविरों में उपस्थित होकर योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए अपने ऋण प्रकरण तैयार करवाने का आगृह किया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*